फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Stenographer 2025 Recruitment Registration Last Date Tomorrow at ssc.gov.in; Direct link here to download

SSC Stenographer 2025: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए तुरंत करें आवेदन

Wed, 25 Jun 2025 05:17 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए पंजीकरण करने की समयसीमा बहुत जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आवेदन कर दें। 261 पदों पर भर्ती होनी है। परीक्षा का आयोजन 6 से 11 अगस्त, 2025 तक किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
SSC Stenographer 2025 Recruitment Registration Last Date Tomorrow at ssc.gov.in; Direct link here to download
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

SSC Stenographer 2025 Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग बहुत जल्द स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाला है। 261 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस भर्ती में शामिल होने के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 26 जून, 2025 है, जोकि बेहद करीब है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं किया, वे तुरंत अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें और निर्धारित शुल्क का भुगतान कर दें।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

इस भर्ती अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान 27 जून की रात 11 बजे तक जमा करना होगा। आवेदन पत्र में संशोधन करने के लिए 1 जुलाई से 2 जुलाई की रात 11 बजे तक का समय होगा। परीक्षा का आयोजन 6 से 11 अगस्त, 2025 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।

SSC Stenographer 2025 Eligibility: योग्यता एवं मापदंड

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ग्रुप डी पदों पर आवेदन के लिए ट्रांसक्रिप्शन अंग्रेजी में 50 मिनट एवं हिंदी में 65 मिनट और ग्रुप सी के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट एवं हिंदी में 55 मिनट होना चाहिए।
अभ्यर्थियों की आयु 1 अगस्त 2025 तक 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए आवेदकों की आयु एक अगस्त 2025 को 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।

SSC Stenographer 2025 Exam Pattern: परीक्षा का पैटर्न

कंप्यूटर आधारित परीक्षा में कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन जैसे तीन मुख्य विषय शामिल होंगे। सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और यह हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी।

कंप्यूटर आधारित परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, स्किल टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर का होता है। उम्मीदवारों को डिक्टेशन सुनकर उसे ट्रांसक्राइब करना होगा। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' के लिए डिक्टेशन स्पीड 100 शब्द प्रति मिनट और ग्रेड 'D' के लिए 80 शब्द प्रति मिनट रखी गई है। ट्रांसक्रिप्शन के लिए समय भाषा और श्रेणी के अनुसार तय है, जैसे ग्रेड 'C' के लिए अंग्रेजी में 40 मिनट और हिंदी में 55 मिनट, जबकि ग्रेड 'D' के लिए अंग्रेज़ी में 50 मिनट और हिंदी में 65 मिनट का समय मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed