फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Senior/Junior Division Clerk 2024 Notification out at ssc.gov.in; 106 vacancies to be filled

SSC Jobs: एसएससी ने निकाली लोअर/अपर डिविजन क्लर्क के 106 पदों पर भर्ती; 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Thu, 20 Mar 2025 08:51 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 20 Mar 2025 08:51 PM IST
सार

SSC Secretariat Assistant Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क की भर्ती  के लिए विभागीय प्रतियोगी परीक्षा की अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 106 पदों पर भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
SSC Senior/Junior Division Clerk 2024 Notification out at ssc.gov.in; 106 vacancies to be filled
Job - फोटो : freepik

विस्तार

SSC Secretariat Assistant Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क और सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी करने के साथ ही आयोग ने इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


पंजीकरण प्रक्रिया आज, 20 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 है। कंप्यूटर आधारिक परीक्षा संभावित रूप से मई-जून 2025 में आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

SSC Secretariat Assistant Vacancy 2025: रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 106 पदों को भरा जाना है। इसमें संभावित 70 रिक्तियां सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क के लिए हैं। वहीं, संभावित 36 रिक्तियां जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क के लिए हैं।

पात्रता मानदंड

जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क: 

  • कोई भी स्थायी या नियमित रूप से नियुक्त अस्थायी समूह ‘सी’ कर्मचारी जिसका ग्रेड वेतन 1800 रुपये हो और वह निर्धारित अन्य पात्रता शर्तें पूरी करता हो, आवेदन करने का पात्र है।
  • उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है और उसकी आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विस्तृत अधिसूचना यहां देखें

सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क:

  • कोई भी नियमित रूप से नियुक्त जूनियर सचिवालय सहायक/निम्न श्रेणी लिपिक, जो अधिसूचना में लिखी बाकी पात्रता शर्तें पूरी करता हो आवेदन करने का पात्र है।
  • उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

विस्तृत अधिसूचना यहां देखें

विज्ञापन

SSC Secretariat Assistant Salary: इतनी मिलेगी सैलरी

  • जूनियर सचिवालय सहायक/लोअर डिविजन क्लर्क - 19,900 से 63,200 रुपये
  • सीनियर सचिवालय सहायक/अपर डिविजन क्लर्क - 25,500 से 81,100 रुपये


गौरतलब है कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद इसकी मुद्रित प्रति, सभी प्रकार से पूर्ण आवश्यक दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार के संबंधित सेवा/संवर्ग नियंत्रण प्राधिकारी द्वारा विधिवत रूप से “क्षेत्रीय निदेशक, कर्मचारी चयन आयोग (उत्तरी क्षेत्र), ब्लॉक संख्या 12, सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003” को भेजनी होगी। ध्यान रहे यह कॉपी दिनांक 20 अप्रैल शाम 6 बजे तक पहुंच जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed