फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Selection Post Phase 11 Result 2023 out know how to check Cut Off Marks Merit List at ssc.nic.in

SSC Selection Post Result 2023: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-11 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Fri, 15 Sep 2023 01:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 15 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

SSC Selection Post Phase 11 2023: एसएससी की 11वें चरण की सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Selection Post Phase 11 Result 2023 out know how to check Cut Off Marks Merit List at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC Selection Post Phase 11 Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी चयन पोस्ट फेज 11 की परीक्षा का परिणाम 2023 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एसएससी की तरफ से 5369 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27 से 30 जून 2023 तक आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

एसएससी चयन पोस्ट फेज 11 की परीक्षा मैट्रिक, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा की उत्तर कुंजी 13 जुलाई को जारी हुई थी, जबकि अब परिक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

  • मैट्रिक स्तर की परीक्षा के लिए कुल 582260 आवेदकों में से कुल 30454 उम्मीदवार एसएससी चयन पद के लिए उत्तीर्ण हुए हैं। 

  • हायर सेकेंडरी परीक्षा के लिए कुल 428104 आवेदकों में से कुल 35891 उम्मीदवार अगले दौर के लिए सफल हुए हैं। जिन उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें स्क्रूटनी राउंड के लिए बुलाया जाएगा। 

  • स्नातक स्तर की परीक्षा के लिए कुल 397337 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से केवल 31850 उम्मीदवार ही उत्तीर्ण हुए हैं। उम्मीदवारों को स्क्रूटनी राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए शेड्यूल उचित समय पर एसएससी की तरफ से जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि एसएससी चयन पोस्ट फेज 11 भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 06 मार्च से 27 मार्च 2023 के बीच संपन्न हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed