फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SSC Revises Delhi Police Exam Correction Window for Constable, Head Constable and SI, Check New Deadlines

Delhi Police Jobs: दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए आवेदन सुधार विंडो की समय सीमा संशोधित, देखें आधिकारिक नोटिस

Thu, 23 Oct 2025 12:44 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 23 Oct 2025 12:44 PM IST
सार

SSC Delhi Police 2025: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और एसआई पदों के लिए आवेदन सुधार विंडो की संशोधित समय सीमा जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई तिथियों और विवरण की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Revises Delhi Police Exam Correction Window for Constable, Head Constable and SI, Check New Deadlines
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC Delhi Constable Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो की संशोधित तिथियां घोषित की हैं। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अधिसूचना और संशोधित कार्यक्रम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

संशोधित तिथियां इस प्रकार है:

एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) - पुरुष और हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) के लिए सुधार विंडो 31 अक्तूबर से 2 नवंबर 2025 तक खुलेगी। इसी तरह, कांस्टेबल (कार्यकारी) - पुरुष और महिला के लिए यह विंडो 7 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक रहेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा, हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए सुधार विंडो 5 नवंबर से 7 नवंबर 2025 तक रहेगी और सब-इंस्पेक्टर (SI) - दिल्ली पुलिस और CAPF के लिए यह 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा का नाम ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार विंडो और शुल्क भुगतान की संशोधित तिथि (समय: 23:00 बजे तक)
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष 31.10.2025 से 2.11.2025
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) 31.10.2025 से 2.11.2025
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - कांस्टेबल (कार्यकारी) पुरुष और महिला 7.11.2025 से 9.11.2025
दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025 - हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) 5.11.2025 से 7.11.2025
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 - उप-निरीक्षक (SI) 3.11.2025 से 5.11.2025

Trending Videos

ऐसे कर सकेंगे आवेदन पत्र में सुधार

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
  • पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • अब “Login” लिंक पर क्लिक करें और अपनी पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अपने सबमिट किए गए आवेदन पत्र तक पहुंचें और उसे खोलें।
  • आवश्यक सुधार सावधानीपूर्वक करें और सुनिश्चित करें कि सभी विवरण सटीक और सही हैं।
  • सुधार पूरा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed