फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC revised exam calendar 2025, CGL from August 13; Check new dates for CHSL, MTS, JE

SSC Exam Calendar 2025: एसएससी ने किया 2025 के परीक्षा कैलेंडर में बदलाव, इस दिन जारी होगी सीजीएल की अधिसूचना

Fri, 09 May 2025 08:14 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 09 May 2025 08:14 PM IST
सार

SSC Exam Calendar 2025 Revised: कर्मचारी चयन आयोग ने 2025 के लिए परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया है। सीजीएल परीक्षा की अधिसूचना अब 9 जून को जारी की जाएगी। विस्तृत जानकारी नीचे पढ़ सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC revised exam calendar 2025, CGL from August 13; Check new dates for CHSL, MTS, JE
SSC - फोटो : ssc.gov.in.

विस्तार

SSC Exam Calendar 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2025 की परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025) की अधिसूचना अब 9 जून को जारी की जाएगी। आयोग ने 2025-26 चक्र के लिए नियोजित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में भी फेरबदल किया है।

विज्ञापन


आयोग ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया है। चयन पद परीक्षा, चरण-13, 2025 (Selection Post Examination, Phase-13, 2025) की अधिसूचना अब 2 जून को जारी की जाएगी। इससे पहले चरण-13 और एसएससी सीजीएल 2025 की अधिसूचनाएं क्रमशः 16 अप्रैल और 22 अप्रैल को जारी होने वाली थीं।
विज्ञापन


आयोग ने एसएससी सीजीएल 2025, संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (SSC CHSL), मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS), जूनियर इंजीनियर (JE) और दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 में सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL 2025 Exam Date: एसएससी सीजीएल परीक्षा तिथि

2025 की एसएससी सीजीएल परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। एसएससी सीएचएसल और एमटीएस परीक्षाएं क्रमशः 8 सितंबर और 20 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए एसएससी जेई परीक्षा 21 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक होगी।

SSC Stenographer 2025 Exam Date: 6 से 11 अगस्त तक स्टेनाग्राफर परीक्षा

चयन पद परीक्षा, चरण-XIII, 2025, 24 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2025, 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 तक आयोजित होने वाली है। संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025, 12 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।

एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025

एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा, आप इसे यहां भी देख सकते हैं।

संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडेर 2025 यहां देखें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed