फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Releases Delhi Police Constable Driver Final Answer Key 2025, Download Till June 9

SSC: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी और अंक जारी, इस तारीख तक डाउनलोड करने का मौका

Tue, 26 May 2026 07:14 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Tue, 26 May 2026 07:14 PM IST
सार

SSC: एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती परीक्षा 2025 की फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सभी दस्तावेज डाउनलोड कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC Releases Delhi Police Constable Driver Final Answer Key 2025, Download Till June 9
Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Delhi Police Constable Driver 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने परीक्षा से संबंधित प्रश्न पत्र, अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट और अंक भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन विवरण की मदद से यह सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) पुरुष भर्ती परीक्षा 2025 का कंप्यूटर आधारित परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2026 को घोषित किया गया था। इसके बाद अब आयोग ने 26 मई 2026 को अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र जारी किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

9 जून तक उपलब्ध रहेगी सुविधा

एसएससी ने बताया है कि उम्मीदवार रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। यह सुविधा 26 मई 2026 शाम 6 बजे से शुरू हो चुकी है और 9 जून 2026 शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

आयोग ने योग्य और अयोग्य दोनों श्रेणी के उम्मीदवारों के अंक भी वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के जरिए अपने अंक ऑनलाइन देख सकते हैं।


यहां देखें नोटिस...

समय रहते डाउनलोड करने की सलाह

आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट समय रहते निकाल लें। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद यह रिकॉर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेगा।

एसएससी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी अभ्यर्थी के व्यक्तिगत अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों को तय समय के भीतर ही सभी जरूरी दस्तावेज डाउनलोड करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed