Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Releases Admit Card for GD Constable DME and RME, Check and Download Here

SC GD Medical Admit Card: एसएससी जीडी के लिए डीएमई और आरएमई का प्रवेश पत्र जारी, फटाफट यहां से करें डाउनलोड

Tue, 04 Nov 2025 01:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 04 Nov 2025 01:45 PM IST
सार

SSC GD Medical Admit Card 2025 OUT: कर्मचारी चयन आयोग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए विस्तृत चिकित्सा जांच और समीक्षा चिकित्सा परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Releases Admit Card for GD Constable DME and RME, Check and Download Here
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

SC GD Medical Admit Card 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ (SSF), असम राइफल्स (Assam Rifles) में कांस्टेबल (GD) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में सिपाही पदों के लिए मेडिकल टेस्ट (DME/RME) 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट https://rect.crpf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न बलों में कुल 53,690 रिक्तियों को भरना है। 
विज्ञापन


आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ, असम राइफल्स और एनसीबी में कांस्टेबल (GD) भर्ती के लिए पीईटी/पीएसटी में सफल उम्मीदवारों हेतु दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत मेडिकल जांच (DME) की प्रक्रिया 12 नवंबर 2025 से शुरू करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

1,26,736 अभ्यर्थियों का होगा पीईटी और पीएसटी टेस्ट

आयोग ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ, असम राइफल्स और एनसीबी में कांस्टेबल (GD) भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कुल 1,26,736 उम्मीदवारों ने पीईटी/पीएसटी परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 95,264 उम्मीदवार को दस्तावेज सत्यापन (DV) और विस्तृत चिकित्सा जांच (DME) के लिए अंतरिम रूप से चयनित किया गया है।

परीक्षा प्राधिकरण ने राज्यवार मेरिट सूची और कटऑफ अंक (CBE अंक + NCC बोनस) भी जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इन सूचियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in
पर उपलब्ध PDF फाइलों के माध्यम से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर उपलब्ध CRPF releases SSC GD Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अंत में एडमिट कार्ड की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed