SSC Phase 8 Result: एसएससी ने जारी किया फेज-8 भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
SSC Phase 8 Result: एसएससी ने फेज-8 भर्ती, 2020 के सभी स्तरों यानी दसवीं, बारहवीं, स्नातक और अन्य के लिए आयोजित की परीक्षा का परिणाम एक साथ ही जारी किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जारी किए गए परिणाम एडिशनल है और इनके कटऑफ भी अलग है।
विस्तार
SSC Phase 8 Result: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने फेज-8 भर्ती परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Phase 8 Result: सभी स्तरों के परिणाम जारी
एसएससी ने फेज-8 भर्ती, 2020 के सभी स्तरों यानी दसवीं, बारहवीं, स्नातक और अन्य के लिए आयोजित की परीक्षा का परिणाम एक साथ ही जारी किया है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि जारी किए गए परिणाम एडिशनल है और इनके कटऑफ भी अलग है। इससे पहले भी आयोग ने इस भर्ती के परिणाम जारी किए थे। इसके बाद एक बार फिर से कई अन्य सफल उम्मीदवारों को आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवारों को परिणाम चेक करने के लिए अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
जिन उम्मीदवारों के नाम इस बार की कट ऑफ सूची में आए हैं, वह 22 मार्च तक सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ में अपने आवेदन पत्र को साथ रखकर स्क्रूटनी के लिए संबंधित क्षेत्र के कार्यलय पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दें। उम्मीदवार इसमें अपने इच्छा के पद का नाम भी लिखना न भूलें।
SSC Phase 8 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे विभिन्न स्तरों के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएंगे।
4. अब ctrl + f के माध्यम से अपना रोल नंबर और नाम खोजे।
5. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।