फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Multi Tasking Staff Exam 2022 notification know how to aply online at ssc.nic.in

SSC MTS Exam Notification 2023: एसएससी एमटीएस का नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी

Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 19 Jan 2023 11:49 AM IST
सार

SSC MTS Exam 2023: एसएससी एमटीएस परीक्षा 2022 के लिए 17 जनवरी 2023 को नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके बारे पूरी जानकारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
SSC Multi Tasking Staff Exam 2022 notification know how to aply online at ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Exam Notification 2023: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने SSC MTS 2023 परीक्षा के  लिए अधिसूचना जारी कर दी है।  इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाना होगा। 

विज्ञापन


इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 फरवरी 2023 तक है। उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना होगा कि आखिरी तारीख के बाद भेजे गए किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी की यह परीक्षा अप्रैल के महीने में आयोजित की जाएगी।  परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा पास होनी चाहिए।  बता दें कि परीक्षा तिथि का उल्लेख अधिसूचना में किया जाएगा, जो कल जारी होने वाली है।  अब तक, कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अस्थायी तिथि जारी की गई है। कैलेंडर में सीजीएल, सीपीओ, सीएचएसएल, एमटीएस सहित अन्य सभी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं।

विज्ञापन

इन पदों पर होती हैं भर्तियां

एसएससी एमटीएस परीक्षा के बाद उम्मीदवार को समूह सी के विभिन्न पदों पर भर्ती होने का मौका मिलता है। इनमें हवलदार, सफाईवाला,दफ्तरी,  जूनियर गेस्टेंटनर ऑपरेटर, जमादार,चौकीदार,माली,चपरासी आदि पदों पर भर्ती होती है।

SSC MTS 2022 Registration ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर लॉग इन करें।
  • परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एमटीएस/हवलदार लिंक चुनें, जो आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • लॉग इन करें  अगर पहले से पंजीकृत हैं, या वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करें।
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण जमा करें। 
  • अब इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भों के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed