SSC MTS Vacancy 2025: एमटीएस और हवलदार भर्ती में बंपर बढ़ोतरी, अब 8021 पदों पर होगा चयन; देखें आधिकारिक नोटिस
SSC MTS And Havaldar 2025: एसएससी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 में अब कुल पदों की संख्या बढ़ाकर 8021 कर दी गई है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नई वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एससीसी एमटीएस और हवलदार भर्ती 2025 में बंपर बढ़ोतरी की है। पहले 5464 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, लेकिन अब कुल वैकेंसी बढ़ाकर 8021 पद कर दी गई है। इसमें एमटीएस और हवलदार दोनों पद शामिल हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in. पर जाकर नई वैकेंसी डिटेल्स और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देख सकते हैं।
एसएससी की ओर से बुधवार को जारी अपडेटेड रीजनवाइज वैकेंसी डिटेल्स के अनुसार एमटीएस की वैकेंसी को 4375 से बढ़ाकर 6810 कर दिया गया है, जबकि हवलदार की वैकेंसी 1089 से बढ़ाकर 1211 कर दी गई है। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में स्थायी पदों के लिए की जाएगी।
यहां क्लिक करके देखें आधिकारिक नोटिस...
एमटीएस की कुल 6810 वैकेंसी में से 6078 पद आयु वर्ग 18-25 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए और 732 पद आयु वर्ग 18-27 वर्ष के उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं। हवलदार पद के लिए योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा भी आयोग द्वारा तय की गई है।
कर्मचारी चयन आयोग ने जून 2025 में केंद्र सरकार के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (CBIC & CBN) में हवलदार पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे।
SSC MTS Selection Process: कैसे होगा चयन
SSC MTS और हवलदार भर्ती 2025 के तहत उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)/शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। एमटीएस पद के लिए केवल CBE जरूरी है, जबकि हवलदार पद के लिए CBE के साथ PET और PST भी अनिवार्य होंगे। चयन प्रक्रिया में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के अनुसार लेवल-1 का वेतन मिलेगा।
SSC MTS Examination Scheme: परीक्षा का पैटर्न
SSC MTS और हवलदार परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी, जिसे दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक सत्र के लिए 45 मिनट का समय निर्धारित है और कुल 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी सहित 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाएगी। हवलदार पद के लिए CBE के बाद शारीरिक परीक्षण भी होगा, जिसमें उम्मीदवारों की दौड़, ऊंचाई, वजन आदि मापदंडों पर जांच की जाएगी।