SSC MTS Result 2024 Out: एसएससी एमटीएस भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 11469 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा
SSC MTS Result 2024: एसएससी ने एमटीएस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार अब नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उम्मीदवार अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। इस बार 17,93,680 उम्मीदवारों ने एमटीएस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 11,469 ने फाइनल चयन प्रक्रिया को पार किया है।
9583 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी
इस भर्ती में एसएससी एमटीएस के 9583 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें 6144 मल्टी टास्किंग स्टाफ और 3439 हवलदार पद शामिल हैं। एमटीएस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट में सभी शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
504 उम्मीदवारों के परिणामों को किया रद्द
एसएससी एमटीएस परीक्षा के परिणामों को नॉर्मलाइजेशन फार्मूले के तहत जारी किया गया है। हालांकि, 179 उम्मीदवारों के परिणाम को संदिग्ध कदाचार के कारण स्थगित कर दिया गया है, जिनका रोल नंबर सूची-III में है। इसके अलावा, 504 उम्मीदवारों के परिणामों को रद्द कर दिया गया है और उन्हें सूची-IV में रखा गया है।
बेंचमार्क विकलांगता के अनुसार 198 PwD (पर्सन विद डिसेबिलिटी) उम्मीदवारों को हवलदार पद के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया है, इसलिए उनकी उम्मीदवारी पर विचार नहीं किया गया।
30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच हुई परीक्षा
इस साल SSC MTS परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच किया गया था। परीक्षा में कुल 57,44,713 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें से 27,011 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया गया था। परीक्षा में न्यूनतम योग्यता अंक इस प्रकार थे:
- सामान्य: 30%
- ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 25%
- अन्य सभी श्रेणियां (एससी, एसटी, दिव्यांग): 20%
SSC MTS 2024: कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
'SSC MTS Result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
अपने रोल नंबर का उपयोग करके रिजल्ट चेक करें।
रिजल्ट डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले सकते हैं।