SSC MTS Examination 2021 : MTS परीक्षा में होने जा रहे हैं शामिल, तो जाने लें कहीं इसमें शामिल होने के लिए वैक्सीन लेना तो नहीं है जरूरी
SSC द्वारा MTS के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच पूरे देश भर में किया जाना है। इस भर्ती के लिए SSC ने फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा 5 से 20 अक्टूबर तक पूरे देश में मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है। गौरतलब है कि SSC ने इस भर्ती के लिए फरवरी 2021 में नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस परीक्षा का आयोजन 1 से 20 जुलाई के बीच होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसका आयोजन तय समय पर नहीं हो सका। अब देश में कोरोना के मामले कम होने पर आयोग द्वारा 5 से 20 अक्टूबर के बीच इसका आयोजन करने का फैसला किया गया है। तो बाकी बचे समय में पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC MTS Free Course से जुड़ जाना चाहिए।
क्या इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीन लेना है जरूरी :
SSC द्वारा कोरोना महामारी के बीच इस परीक्षा का आयोजन पूरे देश भर में किया जाना है। देश भर के लोग अभी तक कोरोना महामारी के दूसरे लहर का प्रकोप नहीं भूले हैं। कोरोना महामारी की वजह से कई जगहों पर जाने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट को भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों के मन में यह सवाल आ रहा है कि क्या इस परीक्षा में शामिल होने के लिए भी वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना जरूरी है।
क्या है SSC का कहना :
SSC ने इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की अनिवार्यता पर अभी तक कोई नोटिस नहीं जारी किया है। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि बिना वैक्सीन लिए हुए भी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस परीक्षा में शामिल होने के लिए वैक्सीन भले ही अनिवार्य ना हो, लेकिन अभ्यर्थियों को कोरोना महामारी से बचने के लिए वैक्सीन अवश्य लेना चाहिए।
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
SSC ने MTS परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इसके लिए एडमिट कार्ड कब जारी किया जाएगा इस संबंध में अभी तक कोई सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि MTS परीक्षा का आयोजन 5 से 20 अक्टूबर के बीच किया जाना है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि अभ्यर्थियों का प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 से 15 दिनों पहले उन्हें उपलब्ध करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा तथा एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
कैसे करें पक्की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में SSC MTS, यूपी SI, UPSSSC PET, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।