SSC MTS 2023 Result: जानिए कब जारी होगा SSC MTS का रिजल्ट, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक
SSC MTS 2023 tier 1 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अगस्त 2023 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC MTS 2023 tier 1 का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC MTS 2023 Result: एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा 02 मई से 19 मई 2023 और 13 से 20 जून 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती में एमटीएस और हवलदार के कुल 1558 पद थे। जिन भी उम्मीदवारों ने SSC MTS 2023 tier 1 की परीक्षा दी थी, वे अब बेसब्री से रिजल्ट, कट ऑफ और स्कोरकार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आइए जानते हैं SSC MTS 2023 Result कब जारी होगा।
यहां देखें रिजल्ट
SSC MTS 2023 tier 1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अगस्त 2023 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। SSC MTS Result 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, अंक और श्रेणियां लिखे होंगे। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।
इस सप्ताह आएगा रिजल्ट
इस वर्ष लाखों उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे। SSC द्वारा MTS पदों की भर्ती के लिए 02 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक SSC MTS 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का इंतजार किसी भी समय खत्म हो सकता है, क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह SSC MTS 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है।
ऐसे देखें SSC MTS Result 2023
- एसएससी की ऑफिशियस वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर आपको 'Result' लिंक दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
- रिजल्ट सेक्शन के तहत 'OTHERS' के टैब पर क्लिक करें।
- अब जिन पदों के लिए आप परीक्षा में बैठे हैं, उनके लिए 'Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2023' लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पीडीएफ फॉर्म में अपलोड किए गए रिजल्ट को डाउनलोड कर लेना है।
ऐसे खोजें लिस्ट में अपना नाम
रिजल्ट को डाउनलोड कर लेने के बाद उसे ओपन करें और कंप्यूटर को 'Ctrl+F' कमांड देकर अपना नाम लिस्ट में खोजें। अगर आपका नाम लिस्ट में होगा तो हाइलाइट किए गए टेक्स्ट के साथ आपको अपना नाम दिख जाएगा।