फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2023 Tier 1 Result Will Be declare Soon At ssc.nic.in Know How To Check

SSC MTS 2023 Result: जानिए कब जारी होगा SSC MTS का रिजल्ट, उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 15 Aug 2023 12:49 PM IST
सार

SSC MTS 2023 tier 1 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अगस्त 2023 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC MTS 2023 tier 1 का रिजल्ट घोषित किए जाने की उम्मीद है। आप नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC MTS 2023 Tier 1 Result Will Be declare Soon At ssc.nic.in Know How To Check
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SSC MTS 2023 Result: एसएससी एमटीएस 2023 परीक्षा 02 मई से 19 मई 2023 और 13 से 20 जून 2023 के बीच आयोजित की गई थी। इस भर्ती में एमटीएस और हवलदार के कुल 1558 पद थे। जिन  भी उम्मीदवारों ने SSC MTS 2023 tier 1 की परीक्षा दी थी, वे अब बेसब्री से रिजल्ट, कट ऑफ और स्कोरकार्ड की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आइए जानते हैं SSC MTS 2023 Result कब जारी होगा। 

विज्ञापन

यहां देखें रिजल्ट

SSC MTS 2023 tier 1 का रिजल्ट कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा अगस्त 2023 के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर घोषित किए जाने की उम्मीद है। SSC MTS Result 2023 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, अंक और श्रेणियां लिखे होंगे। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सप्ताह आएगा रिजल्ट

इस वर्ष लाखों उम्मीदवार एसएससी एमटीएस परीक्षा 2023 में शामिल हुए थे। SSC द्वारा MTS पदों की भर्ती के लिए 02 मई से 19 मई और 13 जून से 20 जून तक SSC MTS 2023 परीक्षा आयोजित की गई थी। उम्मीदवारों का इंतजार किसी भी समय खत्म हो सकता है, क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग इसी सप्ताह SSC MTS 2023 परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है।

विज्ञापन

ऐसे देखें SSC MTS Result 2023 

  • एसएससी की ऑफिशियस वेबसाइट - ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको 'Result' लिंक दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट पेज खुल जाएगा।
  • रिजल्ट सेक्शन के तहत 'OTHERS' के टैब पर क्लिक करें।
  • अब जिन पदों के लिए आप परीक्षा में बैठे हैं, उनके लिए 'Multi-Tasking (Non-Technical) Staff, and Havaldar (CBIC & CBN) Examination, 2023' लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको पीडीएफ फॉर्म में अपलोड किए गए रिजल्ट को डाउनलोड कर लेना है।

ऐसे खोजें लिस्ट में अपना नाम

रिजल्ट को डाउनलोड कर लेने के बाद उसे ओपन करें और कंप्यूटर को 'Ctrl+F' कमांड देकर अपना नाम लिस्ट में खोजें। अगर आपका नाम लिस्ट में होगा तो हाइलाइट किए गए टेक्स्ट के साथ आपको अपना नाम दिख जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed