फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC MTS 2020 Final Result declared at ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC MTS Final Result: एसएससी एमटीएस भर्ती 2020 का अंतिम परिणाम जारी, इतने उम्मीदवार हुए चयनित

Sun, 16 Oct 2022 09:43 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 09:43 AM IST
सार

SSC MTS Final Result: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 3887 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर-2 परीक्षा में सफलता हासिल की थी। 

विज्ञापन
SSC MTS 2020 Final Result declared at ssc.nic.in know how to check sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC MTS Final Result: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती, 2020 परीक्षा के अंतिम परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम को शनिवार 15 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे अब आयोग के पोर्टल पर चेक किया जा सकता है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने परिणाम को कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए इस खबर में जानते हैं परिणाम को चेक करने की पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का हुआ चयन
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी किए गए परिणाम के अनुसार कुल 3887 उम्मीदवारों को अपॉइंटमेंट के लिए चयनित किया गया है। 9754 उम्मीदवारों ने एमटीएस पेपर-2 परीक्षा में सफलता हासिल की थी। इन सभी को भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया था। चयनित उम्मीदवारों को मल्टी टास्किंग स्टाफ (Non Technical) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस भी जारी
चयनित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम/प्रोविजनल है। परिणाम के लिए जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि विभाग उम्मीदवारों को नियुक्ति का प्रस्ताव जारी करने से पहले सभी तरह से उम्मीदवारों की पात्रता की पूरी तरह से जांच करेगा। चयनित और गैर चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत मार्कशीट को जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-: 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे mts भर्ती, 2020 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के माध्यम से ओपन हो जाएगा। 
  • अब इसमें Ctrl+F की मदद से अपने रोल नंबर को सर्च करें।
  • आगे की जरूरत के लिए पीडीएफ को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed