SSC Recruitment 2023: जूनियर हिंदी अनुवादक सहित कई पदों पर भर्ती आवेदन का आखिरी दिन, फटाफट करें अप्लाई
SSC JHT 2023: कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों पर भर्ती के लिए चल रही पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 12 सितंबर को समाप्त हो रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JHT Recruitment Last Date: कर्मचारी चयन आयोग में जूनियर हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator), जूनियर अनुवादक (Junior Translator) और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक (Senior Hindi Translator) पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए चल रही ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया का आज यानी 12 सितंबर आखिरी दिन है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसएससी जेएचटी आवेदन पत्र सुधार विंडो 13 और 14 सितंबर, 2023 को खुलेगी।
SSC JHT Recruitment रिक्तियों का विवरण
एसएससी का यह भर्ती अभियान संगठन में जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के 307 पदों को भरेगा।
-
जूनियर हिंदी अनुवादक: 21 पद
-
कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी: 13 पद
-
जूनियर ट्रांसलेटर: 263 पद
-
वरिष्ठ अनुवादक: 01 पद
-
वरिष्ठ हिंदी अनुवादक: 09 पद
SSC Recruitment आयु सीमा
एसएससी जेएचटी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
SSC Recruitment आवेदन शुल्क
आवेदकों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।
-
आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें।
-
विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।