फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT Recruitment 2024 Notification out for 312 posts; Apply till 25 Aug at ssc.gov.in

SSC JHT 2024: जूनियर हिंदी अनुवादक सहित कई पदों पर भर्ती, एक लाख तक मासिक वेतन; आवेदन करने के लिए ये रहा लिंक

Fri, 02 Aug 2024 08:38 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Aug 2024 08:38 PM IST
सार

SSC JHT Recruitment 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर सहित विभिन्न पदों पर भर्ती अधिसूचित की है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण जान सकते हैं।

विज्ञापन
SSC JHT Recruitment 2024 Notification out for 312 posts; Apply till 25 Aug at ssc.gov.in
SSC JHT Recruitment 2024, एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

SSC JHT Notification 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जेएचटी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके तहत भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक और वरिष्ठ अनुवादक के ग्रुप बी गैर-राजपत्रित पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं और अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन

अंतिम तिथि और रिक्तियां

इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त, 2024 है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक पदों के लिए कुल 312 रिक्तियों की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएससी जेएचटी के लिए राष्ट्रीयता/नागरिकता

अभ्यर्थी को या तो
(i) भारत का नागरिक होना चाहिए, या
(ii) नेपाल का नागरिक होना चाहिए, या
(iii) भूटान का नागरिक होना चाहिए, या
(iv) भारतीय मूल का व्यक्ति होना चाहिए जो पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया (पूर्व में तंगानिका और जंजीबार), जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया और वियतनाम से भारत में स्थायी रूप से बसने के लिए आया हो।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

एसएससी जेएचटी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्रासंगिक विषयों में मास्टर डिग्री है। विस्तृत विवरण के लिए उम्मीदवारों के सलाह दी जाती है कि वो एक बार अधिसूचना अवश्य देख लें।

इतनी होनी चाहिए उम्मीदवार की आयु

योग्य उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष होनी चाहिए । हालांकि, सरकार द्वारा तय मानदंडों के आधार पर आयुसीमा में छूट लागू है।

चयन प्रक्रिया

आयोग निम्नलिखित चार चरणों में प्रदर्शन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा। जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादक के लिए शॉर्टलिस्ट होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण में उत्तीर्ण होना होगा। 
चरण 1) लिखित परीक्षा (टियर- I)
चरण 2) लिखित परीक्षा (टियर- II) - सब्जेक्टिव
चरण 3) दस्तावेज सत्यापन
चरण 4) चिकित्सा परीक्षण

ऐसे करें आवेदन, How to Apply for SSC JHT 2024?

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं।
  • एसएससी होमपेज पर 'अप्लाई' विकल्प पर क्लिक करें।
  • 'जूनियर अनुवादक परीक्षा' लिंक खोजें और उसपर क्लिक करें।
  • आपको 'परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु लॉगिन करें' का संदेश मिलेगा। 'ओके' पर क्लिक करें।
  • आपको होमपेज पर वापस भेज दिया जायेगा, जहां आपको लॉगिन सेक्शन मिलता है। यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं या आपने अपना खाता पंजीकृत नहीं किया है, तो 'अभी पंजीकरण करें' पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड बनाने के लिए अगले पृष्ठ पर अपने सभी विवरण दर्ज करें, अन्यथा अपने पहले से पंजीकृत विवरणों के साथ लॉगिन करें।
  • अब, आवेदन/पंजीकरण फॉर्म को बहुत सावधानी से भरें। इसमें भरी गई सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आवश्यक स्कैन किए गए दस्तावेज संलग्न करें और अंत में विस्तृत रूप से भरे गए आवेदन पत्र की समीक्षा करें।
  • आवेदन पत्र की समीक्षा करने के बाद, ऑनलाइन भुगतान गेटवे का उपयोग करके आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed