फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JHT Recruitment 2022 Last Date to Apply At Ssc.Nic.In For Junior Translator Jobs

SSC Recruitment 2022: एसएससी ने निकाली अनुवादकों की भर्ती, ऐसे करें फटाफट आवेदन

Thu, 04 Aug 2022 08:02 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 04 Aug 2022 08:02 PM IST
सार

Jobs SSC Recruitment 2022: इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतन 35 हजार रुपये से लेकर 01 लाख 40 हजार रुपये तक होगा। 

विज्ञापन
SSC JHT Recruitment 2022 Last Date to Apply At Ssc.Nic.In For Junior Translator Jobs
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JHT Recruitment 2022 Notification Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से की जा रही जूनियर हिंदी अनुवादक (JHT), जूनियर अनुवादक और वरिष्ठ हिंदी अनुवादकों की भर्ती प्रक्रिया खत्म होने वाली है। 

विज्ञापन

इस भर्ती में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार योग्यतानुसार पसंदीदा पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं। उम्मीदवार गुरुवार, चार अगस्त को रात 11.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतन 35 हजार रुपये से लेकर 01 लाख 40 हजार रुपये तक होगा। 

विज्ञापन

SSC JHT Recruitment अक्तूबर में होगी परीक्षा

एसएससी जेएचटी परीक्षा भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों/ संगठनों के लिए जूनियर अनुवादकों के समूह 'बी' अराजपत्रित पदों की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी। रिक्त पदों की संख्या संबंधी सूचना बाद में आयोग की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। एसएससी जेएचटी कंप्यूटर आधारित परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी।  
 

SSC JHT Recruitment 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जिन उम्मीदवारों के पास लॉग-इन आईडी नहीं है, उन्हें पहले एसएससी वेबसाइट पर 'न्यू यूजर? रजिस्टर नाऊ करें' लिंक।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    एक बार पंजीकृत होने के बाद, होम पेज पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    जेएचटी भर्ती टैब के तहत, 2019 विज्ञापन पर 'अप्लाई' बटन पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें और आवेदन जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें। 
विज्ञापन

एसएससी जेएचटी के लिए आवेदन शुल्क

आवेदक उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। आरक्षण के लिए पात्र महिला / एससी / एसटी / ईएसएम / पीडब्ल्यूडी से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा एक जनवरी, 2022 को उनकी उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट नियमानुसार लागू होगी। 
 

SSC JHT Recruitment: कब क्या होगा?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां : 20 जुलाई से 04 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय : 04 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय : 04 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय : 05 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक कार्य समय तक) : 05 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो की तिथि और करेक्शन फी का ऑनलाइन भुगतान : 06 अगस्त, 2022 (रात्रि 11 बजे तक)
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथियां : अक्तूबर, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed