फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE Answer Key 2022 Released at ssc.nic.in; check how to download sarkari result

SSC JE Answer Key 2022: एसएससी ने जारी की जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी, 26 तक करें चैलेंज

Tue, 22 Nov 2022 10:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 10:18 PM IST
सार

SSC JE Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर- 1)- 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। 

विज्ञापन
SSC JE Answer Key 2022 Released at ssc.nic.in; check how to download sarkari result
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC JE Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध आदि पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा (पेपर- 1)- 2022 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी त्रुटि या विसंगति के लिए परीक्षार्थी उम्मीदवार जारी की गई आंसर की के खिलाफ 26 नवंबर को शाम छह बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन


अस्थायी उत्तर कुंजी के संबंध में प्रतिनिधित्व, यदि कोई हो, 22 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे से 26 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे तक रुपये 100/- प्रति प्रश्न/उत्तर चुनौती के भुगतान पर ऑनलाइन प्रस्तुत किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 26 नवंबर, 2022 को शाम 06 बजे के बाद प्राप्त अभ्यावेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी जेई परीक्षा 2022 का आयोजन 15 नवंबर को पूरे देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

SSC JE Answer Key 2022 डाउनलोड करने के चरण

  1.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  2.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    यहां होम पेज पर रिक्रूटमेंट या लेटेस्ट नोटिफिकेशन उत्तर कुंजी की टैब पर जाएं।
  3.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    अब जेई सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और मात्रा सर्वेक्षण और अनुबंध परीक्षा 2022 (पेपर- I) की अस्थायी उत्तर कुंजी पर क्लिक करें।
  4.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    इसके बाद अपने लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  5.                                 
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    
    
                                    
                    
                    
                                    
                                    
                                                                                                                   
                                                        
                                
                                     
                                    
                                   
                                                    
                                                                     
                    अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed