फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC JE 2026: Apply by September 22 for 1,748 Posts, Check Eligibility and Exam Details

एसएससी: जेई भर्ती का फॉर्म भरने वालों को आयोग की सलाह, 22 सितंबर तक जरूर कर लें ये काम, फिर नहीं मिलेगा मौका

Wed, 16 Sep 2026 08:28 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2026 08:28 PM IST
सार

SSC JE 2026: एसएससी ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा के अभ्यर्थियों को अंतिम समय का इंतजार न करने की सलाह दी है। 1,748 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 22 सितंबर तक किए जा सकते हैं। आयोग ने कहा है कि अंतिम तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
 

विज्ञापन
SSC JE 2026: Apply by September 22 for 1,748 Posts, Check Eligibility and Exam Details
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : Official Website- ssc.gov.in

विस्तार

SSC JE 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना जारी की है। आयोग ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे ऑनलाइन आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तारीख का इंतजार न करें। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि आखिरी समय में वेबसाइट पर तकनीकी समस्या या अधिक ट्रैफिक के कारण परेशानी न हो।

विज्ञापन


एसएससी जेई परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 2 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 रात 11 बजे है। आयोग के नोटिस के अनुसार, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे है।

विज्ञापन

क्यों जारी किया एसएससी ने यह जरूरी नोटिस?

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया अंतिम समय तक न टालने की सलाह दी है। अक्सर अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में उम्मीदवार एक साथ आवेदन करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी रुकावट जैसी स्थिति बन सकती है।

इसी वजह से एसएससी ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे 22 सितंबर 2026 का इंतजार किए बिना अपना ऑनलाइन आवेदन पहले ही पूरा कर लें।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख में किसी भी परिस्थिति में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें तय समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

 
विवरण जानकारी
भर्ती संस्था कर्मचारी चयन आयोग
परीक्षा जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026
कुल रिक्तियां 1,748 अस्थायी पद
आवेदन शुरू 2 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026, रात 11 बजे
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026, रात 11 बजे
आवेदन सुधार अवधि 28 से 30 सितंबर 2026
पेपर-1 अक्तूबर/नवंबर 2026 (संभावित)
पेपर-2 दिसंबर 2026 (संभावित)
वेतन स्तर लेवल-6
वेतनमान 35,400 से 1,12,400 रुपये
नोटिस संख्या HQ-C-3019/1/2026-C-3

 

कितनी है आवेदन फीस?

एसएससी जेई परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और पात्र भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को निर्धारित नियमों के तहत शुल्क से छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2026 रात 11 बजे है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि केवल आवेदन फॉर्म भरना पर्याप्त नहीं है। जिन अभ्यर्थियों पर शुल्क लागू है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर शुल्क का भुगतान भी पूरा करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed