SSC JE 2025 Vacancy: एसएससी जेई भर्ती में रिक्तियां बढ़कर हुईं 1731; सीमा सड़क संगठन में सबसे अधिक पद
SSC JE Tentative Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर भर्ती की संभावित रिक्तियां जारी कर दी हैं। कुल 1,731 पदों पर भर्ती की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार नीचे जान सकते हैं कि किस विभाग में कितने पद हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JE Vacancy Details 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) भर्ती की संभावित रिक्तियां जारी कर दी हैं। रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,731 हो गई है। आयोग ने संभावित रिक्तियां आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर अपलोड कर दी हैं।
सबसे अधिक रिक्तियां सीमा सड़क संगठन में
जारी रिक्ति विवरण में सबसे अधिक रिक्तियां सीमा सड़क संगठन (BRO) के लिए हैं। सीमा सड़क संगठन के लिए कुल 796 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इसके बाद सबसे अधिक रिक्तियां (कुल 210) केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) में हैं। तीसरे नंबर पर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज है, जिसमें कुल 202 रिक्तियां हैं।
SSC JE Vacancy Details: रिक्तियों की संख्या बढ़कर हुई 1731
| क्रमांक | विभाग का नाम | पद | कुल पद |
|---|---|---|---|
| 1 | सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) | जेई (सिविल) | 796 |
| 2 | सीमा सड़क संगठन (केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए) | जेई (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) | 163 |
| 3 | केंद्रीय जल आयोग | जेई (मैकेनिकल) | 10 |
| 4 | केंद्रीय जल आयोग | जेई (सिविल) | 90 |
| 5 | केंद्रीय लोक निर्माण विभाग | जेई (इलेक्ट्रिकल) | 94 |
| 6 | केंद्रीय लोक निर्माण विभाग | जेई (सिविल) | 210 |
| 7 | केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र | जेई (सिविल) | 3 |
| 8 | केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र | जेई (इलेक्ट्रिकल) | 2 |
| 9 | केंद्रीय जल शक्ति अनुसंधान केंद्र | जेई (मैकेनिकल) | 2 |
| 10 | डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालय | जेई (इलेक्ट्रिकल) | 3 |
| 11 | डीजीक्यूए-नेवल, रक्षा मंत्रालय | जेई (मैकेनिकल) | 5 |
| 12 | फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय | जेई (सिविल) | 11 |
| 13 | फरक्का बैराज परियोजना, जल शक्ति मंत्रालय | जेई (मैकेनिकल) | 4 |
| 14 | मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES) | जेई (सिविल) | 202 |
| 15 | मिलिट्री इंजीनियर सेवा (MES) | जेई (इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल) | 136 |
| कुल योग | 1731 |
SSC JE 2025 Branch-Wise Vacancy Details: ब्रांच-वाइज वैकेंसी डिटेल
एसएससी ने 1,731 पदों के लिए विस्तृत वैकेंसी ब्रेकअप जारी कर दिया है। भर्ती विभिन्न ब्रांच के लिए की जाएगी, ब्रांच-वाइज रिक्ति विवरण यहां देख सकते हैं:
- सिविल इंजीनियरिंग - 1,312 रिक्तियां
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 21 रिक्तियां
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग - 99 रिक्तियां
- इले. और मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 299 रिक्तियां
SSC JE Exam Date: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जून 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025 (रात 11 बजे)
- फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2025
- करेक्शन विंडो: 1-2 अगस्त 2025
- पेपर-1 परीक्षा तिथि: 27 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2025
- पेपर-2 परीक्षा तिथि: जनवरी-फरवरी, 2026
- रिक्तियों की संख्या: 1,731
आधिकारिक नोटिस यहां देख सकते हैं...
एसएससी जेई भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 30 जून 2025 से 21 जुलाई 2025 के बीच पूरी हुई। आधिकारिक अधिसूचना में 1,340 रिक्तियां अधिसूचित की गईं थी। हालांकि, ताजा नोटिस में रिक्तियों की संख्या बढ़कर 1,731 हो गई है।