SSC JE 2022: एसएससी जेई भर्ती में जल्द करें अप्लाई, इस दिन खत्म होगी आवेदन प्रक्रिया
SSC JE Recruitment 2022, Application Last Date: कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC JE 2022 Recruitment Application Last Date: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से निकाली गई जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अब खत्म होने वाली है। उपरोक्त पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द एप्लीकेशन प्रोसेस पूरी कर लें।
SSC JE 2022 Recruitment: नंवबर 2022 में आयोजित होगी सीबीटी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से शुक्रवार, दो सितंबर को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 03 सितंबर, 2022 है। एसएससी की ओर से कंप्यूटर आधारित परीक्षा नवंबर 2022 में आयोजित होने वाली है। पेपर-2 (पारंपरिक) की अनुसूची बाद में अधिसूचित की जाएगी।
SSC JE 2022 Recruitment: 35 हजार से सवा लाख तो होगी सैलरी
अधिसूचना के अनुसार, कर्मचारी चयन आयोग भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) की भर्ती के लिए एक खुली प्रतियोगी परीक्षा आयोजित करेगा। समूह 'बी' अराजपत्रित के उपरोक्त पदों के लिए सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के वेतन पे मैट्रिक्स के लेवल -6 के तहत सैलरी 35,400-1,12,400/- रुपये निर्धारित है। पात्र होने के लिए, 1 जनवरी, 2022 को पद के आधार पर ऊपरी आयु सीमा 30/32 वर्ष है, और कुछ पदों के लिए आवश्यक कुछ अनुभव के साथ इंजीनियरिंग के संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये बतौर एप्लीकेशन चार्ज का भुगतान करना होगा।
SSC JE 2022 Recruitment: रिक्तियों के लिए आवेदन करने के चरण
-
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं। -
यहां होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। -
एप्लीकेशन पोर्टल पर लॉग इन करें और संबंधित पद के लिए आवेदन करें। -
अपने दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और से सबमिट करें। -
उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें। -
अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।