फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC issued exam calendar for the year 2023-24 check it on ssc.nic.in

SSC exam calendar 2023-24: एसएससी ने जारी किया 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें परीक्षा का शेड्यूल

Mon, 02 Jan 2023 02:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 02 Jan 2023 02:45 PM IST
सार

SSC exam calendar 2023-24: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 

विज्ञापन
SSC issued exam calendar for the year 2023-24 check it on ssc.nic.in
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

SSC exam calendar 2023-24: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने साल 2023-24 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा कार्यक्रम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एसएससी द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा मार्च में आयोजित की जाएगी। इसके बाद एसएससी एमटीएस और हवलदार परीक्षा 2022 अप्रैल में होगी। एमटीएस के लिए अधिसूचना 17 जनवरी को जारी की जाएगी। चयन पोस्ट परीक्षा, चरण-XI, 2023 की अधिसूचना 24 फरवरी को जारी की जाएगी० और परीक्षा मई-जून में होनी है। एसएससी सीजीएल 2023 की अधिसूचना एक अप्रैल को जारी की जाएगी और टीयर 1 परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि "गृह मंत्रालय ने फैसला किया है कि दिल्ली पुलिस परीक्षा- 2022 में एमटीएस (सिविलियन) की भर्ती और दिल्ली पुलिस परीक्षा 2022 में कॉन्स्टेबल (कार्यकारी) पुरुष/महिला की भर्ती दिल्ली पुलिस द्वारा आयोजित की जाएगी।" कर्मचारी चयन आयोग (SSC) भारत सरकार के अधीन एक संगठन है। जो भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में विभिन्न पदों के लिए कर्मचारियों की भर्ती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक वर्ष में 19 परीक्षाएं 

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) अगले एक वर्ष में 19 परीक्षाएं आयोजित करेगा। परीक्षा कैलेंडर एसएसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैलेंडर में जिन परीक्षाओं को शामिल किया गया है उनमें प्रमुख रूप से सेंट्रल आर्म्ड फोर्स में कांस्टेबल भर्ती, एनआईए, एसएसएफ और राइफल मैन इन असम राइफल्स परीक्षा-2022 का आयोजन जनवरी-फरवरी 2023 में किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवर परीक्षा-2022 का आयोजन मार्च-2023 में किया जाएगा, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि पांच जनवरी 2023 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed