फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc gd vacancy numbers may increase- Safalta

SSC GD Exam 2021: पहले चरण की परीक्षा के बाद भी बढ़ाई जा सकती हैं रिक्तियों की संख्या, जानें पिछली बार कितने पदों पर हुई थी भर्ती

Mon, 06 Dec 2021 01:26 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 06 Dec 2021 01:26 PM IST
सार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में GD कॉन्स्टबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए SSC इस वक्त परीक्षा आयोजित कर रही है। 16 नवंबर से शुरू हुई यह परीक्षा 15 दिसंबर तक चलेगी।

विज्ञापन
ssc gd vacancy numbers may increase- Safalta
SSC GD 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों को जल्द ही 25,271 नए कॉन्स्टेबल मिलने वाले हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित कर रही है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू है और यह 15 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। SSC ने इसके लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को CISF, BSF जैसे 6 केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Test - Attempt Here की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या में वृद्धि है संभव :

GD कॉन्स्टेबल की वर्तमान भर्ती में रिक्तियों की संख्या पिछली भर्ती की तुलना में कम होने की वजह से अभ्यर्थी काफी निराश हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को इस संबंध में चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योकि SSC द्वारा इस भर्ती में पदों की संख्या में वृद्धि अभी भी संभव है। दरअसल आयोग ने पिछली GD भर्ती में पहले चरण की परीक्षा के बाद भी पदों की संख्या में वृद्धि की थी। साथ ही SSC ने आधिकारिक अधिसूचना में भी लिखा है कि पदों की संख्या में वृद्धि या कटौती की जा सकती है। इसलिए अभी भी पदों की संख्या में वृद्धि संभव है और अभ्यर्थियों को इससे संबंधित जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

पिछली बार कितने पदों पर हुई थी भर्ती :

SSC ने इससे पहले GD कॉन्स्टेबल की भर्ती 2018 में आयोजित की थी और उस समय 54,953 पदों पर रिक्तियां निकाली थी। पहले चरण की परीक्षा के बाद SSC ने पदों की संख्या में वृद्धि भी की थी और रिक्तियों की संख्या 60 हजार तक कर दिया था। जबकि GD कॉन्स्टबल की वर्तमान भर्ती के जरिए सिर्फ 25,271 पदों पर ही भर्ती की जानी है। वर्तमान भर्ती के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed