SSC GD Recruitment 2021: GD भर्ती की इस रोचक प्रक्रिया को जानते हैं आप, जिसमें समान अंक आने पर इस तरह बनती है फाइनल मेरिट
SSC GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त तक चलेगी। इस भर्ती के जरिए एसएससी 25,271 पदों को भरेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही अभ्यर्थी फॉर्म भरने और परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल परीक्षण जैसे प्रक्रियाओं का पालन करके होता है। SSC ने GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं और इन पदों के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। अगर आप इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और बेहतर तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
यह है चयन प्रक्रिया :
GD कांस्टेबल के पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को कई चरण की परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है। अभ्यर्थियों को सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET तथा PST के लिए बुलाया जाएगा और आखिर में अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट होगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी और उसी के आधार पर अभ्यर्थियों को केंद्रीय बलों में कॉन्स्टेबल के रूप में नियुक्ति मिलेगी।
अगर आ गए समान मार्क्स तो इन्हें मिलेगी नौकरी :
GD कॉन्स्टेबल की भर्ती परीक्षा में कई बार दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों का एक समान मार्क्स आ जाता है। ऐसे में अभ्यर्थियों का चयन इस नियम के आधार पर किया जाएगा :
अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स एक जैसे आते हैं, तो सबसे पहले उनके लिखित परीक्षा के पार्ट A के मार्क्स देखे जाएंगे और ज्यादा मार्क्स वाले अभ्यर्थियों को नौकरी दी जाएगी। अगर इस परीक्षा में भी अभ्यर्थियों के मार्क्स समान आ जाते हैं तो उनके लिखित परीक्षा के पार्ट B को देखा जाएगा। पार्ट B में भी अंको के समान होने की स्थिति में अभ्यर्थियों की जन्मतिथि देखी जाएगी और अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को नौकरी मिलेगी। अगर अभ्यर्थियों का जन्मतिथि भी समान होता है तो उनके नाम का पहला अक्षर देखा जाएगा और जिनका नाम अल्फाबेट के अनुसार पहले आएगा उसे नौकरी मिलेगी।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD या अन्य किसी भी तरह के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको आज ही सफलता द्वारा इनकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UPSSSC PET, UP SI, AFCAT समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं।