SSC GD Recruitment 2021 : GD परीक्षा के दौरान ना करें ये गलतियां, वरना 7 साल तक नहीं हो पाएंगे SSC की किसी भी भर्ती में शामिल
GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए SSC ने 17 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया चालू कर दिया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए अभ्यर्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने का सपना देखने वाले अभ्यर्थी GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्तियां आने के बाद काफी खुश हैं और अब वे इस भर्ती की तैयारी में लग गए हैं। गौरतलब है कि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जुलाई को GD कांस्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी, इस अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए 31 अगस्त 2021 तक आवेदन किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद इच्छुक अभ्यर्थियों ने आवेदन करने के साथ साथ इस परीक्षा के लिए जोर शोर से तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। साथ ही अगर आप भी इस भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे हैं और आपको इसके लिए बेहतर तैयारी है, तो आपको तुरंत सफलता के कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए।
कितने चरणों में होगी परीक्षा :
इन पदों पर चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा, PET, PST और मेडिकल टेस्ट जैसे प्रक्रियाओं से गुजरना होता है। लिखित परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा और इसमें अभ्यर्थियों को 100 अंको के 100 प्रश्नों का जवाब 90 मिनट के अंदर देना होगा। साथ ही लिखित परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को अनुशासन में रहना होगा और किसी तरह का अनुचित कार्य करने पर उन्हें 2 से 7 साल के लिए SSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले परीक्षाओं में बैठने से वंचित (डिबार) किया जा सकता है।
किन परिस्थितियों में किया जा सकता है डिबार :
GD कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट्स, रफ शीट्स जैसी चीजें घर ले जाने या परीक्षा के दौरान बिना बताए परीक्षा हॉल छोड़ने पर 2 साल के लिए डिबार किया जा सकता है। जबकि परीक्षाकर्मियों के ऊपर हमला करना, उनको धमकी देना , परीक्षा में किसी भी तरह से कॉपी करना या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करने जैसे गलत व्यहारों पर अभ्यर्थियों को 7 साल के लिए परीक्षा से डिबार किया जा सकता है।
इसके अतिरिक्त अन्य गलतियों पर उनकी गंभीरता के हिसाब से अभ्यर्थियों को 2, 3, 5, या 7 साल के लिए डिबार किया जा सकता है। डिबार करने बाद अभ्यर्थी SSC द्वारा आयोजित किये जाने वाले किसी भी परीक्षा में उतने सालों तक शामिल नहीं हो सकेंगे। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को GD भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन का पैरा 15 ध्यान से पढ़ना चाहिए।
यहाँ से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आपका भी सपना इस परीक्षा में शामिल होकर देश सेवा करना या कोई और सरकारी नौकरी करने का है, तो आपको आज ही सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी SI, UPSSSC PET, AFCAT, CLAT, समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिये भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, मॉक टेस्ट जैसी कई सुविधाओं का लाभ भी उठा सकते हैं।