फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Recruitment 2021: Bumper vacancies are coming for GD constable, know what is the job profile, safalta

SSC GD Recruitment 2021: GD कॉन्स्टेबल के लिए आने वाली हैं बंपर वैकेंसी, जानिए क्या है इसकी जॉब प्रोफाइल

Mon, 28 Jun 2021 05:38 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 28 Jun 2021 05:38 PM IST
सार

SSC जल्द ही GD कॉन्स्टेबल के पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। इन पदों पर नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रीय सुरक्षाबलों में काम करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
SSC GD Recruitment 2021: Bumper vacancies are coming for GD constable, know what is the job profile, safalta
SSC Exam 2021 - फोटो : Safalta.com

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए SSC GD कॉन्स्टेबल एक बेहतरीन विकल्प है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को सीधे अलग-अलग अर्धसैनिक बलों में काम करने का मौका मिलता है। 
विज्ञापन


जल्द निकलेगी वेकैंसी : 
SSC (GD) कॉन्स्टेबल के पदों पर बहाली के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। गौरतलब है कि GD के पदों पर बहाली के लिए मार्च महीने में ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला था। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसमें काफी विलंब हुआ है। अब धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो रही है तो यह उम्मीद लगाई जा रही है कि SSC जल्द ही GD कॉन्स्टेबल के पदों पर बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। 
विज्ञापन


नियुक्ति के बाद इन पदों पर करना होता है काम :
SSC (GD) कॉन्स्टेबल की परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), इंडो तिब्बती सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) GD के पदों पर नियुक्त किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मिलती है नौकरी और ये होती है जिम्मेदारी
BSF के लिए सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों को सीमा सुरक्षा से जुड़े कार्य तो CISF में जाने वालों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा अन्य राष्ट्रीय संपत्तियों के सुरक्षा का कार्य करना होता है। CRPF में जाने वाले अभ्यर्थियों को देश भर में विभिन्न आंतरिक मोर्चो पर तैनात किया जाता है। इसी प्रकार अन्य संस्थानों में जाने वालों को भी उनके उनके संगठन के कार्यप्रणाली के मुताबिक काम करना होता है।


कैसे करें GD परीक्षा की तैयारी : 
SSC (GD) कॉन्स्टेबल के लिए SSC जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरु कर सकता है। अगर आप भी इस परीक्षा को पास करके अर्धसैनिक बलों में शामिल होना चाहते हैं तो आपको सफलता द्वारा चलाए जा रहे SSC (GD) स्पेशल कोर्स  को जरूर ज्वॉइन करना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स में आपको 180 घंटे से भी ज्यादा की क्लासेस और 180 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग , परीक्षा को हल करने की रणनीति और टेक्निक , नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह तथा अन्य बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा आप सफलता ऐप   के जरिये किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए क्लास ज्वॉइन कर सकते हैं तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और प्रतियोगी परीक्षाओं में करें अपना रिजल्ट पक्का।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed