फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Examination 2021 How many seats are reserved for EWS category candidates in GD recruitment Safalta

SSC GD Examination 2021: GD भर्ती में EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित और इसमें किस फॉर्मूले पर मिल रहा आरक्षण

Fri, 01 Oct 2021 07:07 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 01 Oct 2021 07:07 PM IST
सार

SSC GD Examination 2021 : भारतीय अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए GD कॉन्स्टेबल परीक्षा 16 नंवबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन SSC द्वारा किया जा रहा है।

विज्ञापन
SSC GD Examination 2021 How many seats are reserved for EWS category candidates in GD recruitment Safalta
ssc constable gd - फोटो : amar ujala

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती पहली पसंद होती है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए एक बार में हजारों अभ्यर्थियों का केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में चयन होता है। SSC ने 2021 में भी यह भर्ती निकाली है और इसके लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए थे। आयोग ने इस भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का भी एलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


कितने पदों पर की जानी है भर्ती
GD कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक कुल 25,271 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। 25,271 पदों पर होने वाली इस भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों में से किसी एक में नियुक्त किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 
विज्ञापन


EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें हैं आरक्षित
25,271 पदों पर की जाने वाली इस भर्ती में भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का फार्मूला लागू किया गया है। इस भर्ती में ऊपर दिए गए पदों की संख्या के हिसाब से हर एक सुरक्षाबल के लिए सीटों की संख्या निर्धारित की गई है। लेकिन अगर पूरे 25,271 सीटों की बात की जाए, तो इसमें से 2485 सीटें EWS श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित है। सीटों की यह संख्या कुल भर्ती के 10 प्रतिशत के आस पास बैठती है, जो कि भारत सरकार द्वारा EWS श्रेणी को दिए गए आरक्षण के अनुसार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed