SSC GD Examination 2021: GD भर्ती में लिखित परीक्षा के साथ इन फिजिकल टेस्ट्स में भी खरा उतरना है जरूरी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी वरना नौकरी की रेस से बाहर हो सकते हैं आप
SSC GD Examination 2021: GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है।
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है और अब अभ्यर्थी जोरशोर से परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 17 जुलाई को जारी किया गया था और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच चली थी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं।
लिखित परीक्षा के साथ फिजिकल फिटनेस भी है जरूरी :
GD कॉन्स्टेबल भर्ती में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय अर्धसैनिक बलों में नियुक्ति मिलती है और इन्हें कई दुर्गम मोर्चों पर तैनात किया जाता है। इसलिए इस भर्ती में चयनित होने के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के साथ साथ कड़े फिजिकल टेस्ट्स से भी गुजरना होना होता है। GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना होता है। लिखित परीक्षा के सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET, PST और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होना होता है और फिर इसके बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट बनाई जाती है। इन फिजिकल टेस्ट्स में सफल होने के लिए काफी अभ्यास करना होता है, इसलिए अभ्यर्थियों को इन फिजिकल टेस्ट्स की भी तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए। GD भर्ती में PET , PST और मेडिकल टेस्ट इस तरोके से होते हैं।
फिजिकल एफिसिएंसी टेस्ट (PET) :
आगे पढ़ने के लिए क्लिक करें।
मेडिकल एग्जाम :
इन परीक्षाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा और इसमें अभ्यर्थियों को आई साइट , ब्लड प्रेशर तथा अन्य तरह के चिकित्सीय जांचों से गुजरना होगा। मेडिकल परीक्षा के ही समय अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट्स की भी जांच की जाएगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, UP SI, रेलवे ग्रुप D, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दें और भी मजबूती।