फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: So many candidates will be declared successful in the written examination for GD recruitment starting from November 16, know what will be the cutoff maths-safalta

SSC GD Exam 2021: GD भर्ती के लिए 16 नवंबर से शुरू होने वाली लिखित परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित, जानें क्या होगा कटऑफ का गणित

Wed, 10 Nov 2021 02:59 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 10 Nov 2021 02:59 PM IST
सार

SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल  भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। 

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: So many candidates will be declared successful in the written examination for GD recruitment starting from November 16, know what will be the cutoff maths-safalta
SSC GD Constable Exam 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो रही है। एक महीने तक चलने वाली यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलेगी। SSC द्वारा आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे गए थे। GD कॉन्स्टेबल की यह भर्ती तकरीबन 3 सालों के बाद निकली है, इसलिए इसे लेकर अभ्यर्थी काफी उत्सुक हैं और इसमें शामिल होने के लिए भी अभ्यर्थियों ने बंपर आवेदन किये हैं। अगर आप भी इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय मे इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Test: Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

लिखित परीक्षा में इतने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों को चयनित होने के लिए लिखित परीक्षा, PET, PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे टेस्ट्स से होकर गुजरना होगा। GD कांस्टेबल की इस भर्ती में शामिल होने के लिए लाखों की संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेकिन, रिक्तियों की संख्या सिर्फ 25,271 है, इसलिए SSC बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में ही बाहर करेगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक लिखित परीक्षा में कुल उपलब्ध पदों के सिर्फ 12 गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जा सकता है। इस हिसाब से देखा जाए तो आयोग लिखित परीक्षा में लगभग 3 लाख अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकता है। हालांकि, आयोग कितने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित करेगा, यह पूर्ण रूप से SSC के विवेक के ऊपर निर्भर करता है।

विज्ञापन

क्या होगा कट ऑफ का गणित :

GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती में सीटों की संख्या पिछली भर्ती से कम हो गई है, लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या कम होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती में कट ऑफ स्कोर बाकी भर्तियों सें ऊपर रह सकता है। इस बार की GD भर्ती में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 80 से 85, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 75 से 80, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 65 से 70 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 60 से 65 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :

अगर आप UP SI, SSC GD, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed