फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Exam 2021: Many shifts have been completed for GD constable recruitment, know how much is expected to be cut off based on the examination conducted so far-safalta

SSC GD Exam 2021: GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कई शिफ्ट्स की परीक्षा हो गई है पूरी, जानें अभी तक हुई परीक्षा के आधार पर कितना है कट ऑफ रहने की उम्मीद

Sat, 20 Nov 2021 12:47 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sat, 20 Nov 2021 12:47 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो चुकी है। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए कुल 25,271 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021: Many shifts have been completed for GD constable recruitment, know how much is expected to be cut off based on the examination conducted so far-safalta
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जानी है। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के जरिए कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Test (Exam Oriented) - Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कितना जा सकता है कट ऑफ :

GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए कई शिफ्ट्स की परीक्षा समाप्त हो गई है। ऐसे में आगे इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन मे यह बात आनी लाजमी है कि वे कितना स्कोर करके इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को यह जान लेना जरूरी है कि अभी तक इस परीक्षा में 78 से 83 प्रतिशत प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे जा रहे हैं। इसलिए इस बार कट ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 81 से 86, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 76 से 81, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 66 से 71 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 61 से 66 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर हो रही है परीक्षा :

GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी/इंग्लिश) विषयों से 25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। साथ ही इस परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग भी लागू कर दी गई है इसलिए प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स भी काट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद आगे होगा फिर ये टेस्ट

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed