फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   ssc gd exam 2021 expected cut off and result date Safalta

SSC GD Exam 2021: GD भर्ती की लिखित परीक्षा होने वाली है समाप्त, जानें कब तक जारी होगा रिजल्ट और कितना रह सकता है कट ऑफ स्कोर

Wed, 08 Dec 2021 05:24 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 08 Dec 2021 05:24 PM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा 15 दिसंबर को समाप्त हो जाएगी। SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के जरिए कुल 25,271 पदों पर भर्ती की जानी है।

विज्ञापन
ssc gd exam 2021 expected cut off and result date Safalta
SSC GD Constable 2021 - फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा अपने आखिरी दौर में पहुँच चुकी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू हुई थी और यह 15 दिसंबर को समाप्त होगी। इस भर्ती के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431, असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। इस भर्ती के लिए SSC ने अभ्यर्थियों से 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसके कम्पलीट रिवीजन के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Mock Tests - Attempt Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट :

GD कॉन्स्टेबल के 25,271 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा अपने आखिरी दौर में पहुँच चुकी है। इस भर्ती के रिजल्ट की तारीख के संबंध में अभी तक SSC ने भी कोई सूचना नहीं जारी की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SSC इस भर्ती के लिए रिजल्ट अगले साल की शुरुआत में जारी कर सकती है। आयोग रिजल्ट जारी करने से पहले इस परीक्षा की आंसर-की जारी करेगी, जो कि परीक्षा खत्म होने के कुछ ही दिनों के भीतर SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन

कितना जा सकता है कट ऑफ :

GD कॉन्स्टेबल की इस भर्ती के लिए कई शिफ्ट्स की परीक्षा समाप्त हो गई है और अभी तक इस परीक्षा में 78 से 83 प्रतिशत प्रश्न ईजी और मॉडरेट श्रेणी के पूछे गए हैं। प्रश्नों के इस स्तर को देखकर यह कहा जा सकता है कि इस बार इसका कट ऑफ थोड़ा ऊपर जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की GD भर्ती परीक्षा में जनरल श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ओवरऑल कट ऑफ 78 से 83, ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 73 से 78, एससी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 63 से 68 और एसटी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 58 से 62 मार्क्स के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

GD परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed