फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   SSC GD Exam 2021 current questions-safalta

SSC GD Exam 2021: प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी हालिया इन पाँच बड़े मुद्दों के बारे में जरूर जान लें, एग्जाम में आएंगे कई प्रश्न

Thu, 25 Nov 2021 01:38 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 25 Nov 2021 01:38 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस में SI के पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा 12 नवंबर से शुरू हो चुकी है। एग्जाम दो दिसंबर 2021 तक तीन चरणों में पूरे कराए जाएंगे। इसके अलावा एसएससी GD की लिखित परीक्षा की भी शुरुआत हो चुकी है जो 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेंगे। 
 

विज्ञापन
SSC GD Exam 2021 current questions-safalta
ssc constable gd

विस्तार

इन दिनों कर्मचारी चयन आयोग की कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती की लिखित परीक्षा के अलावा उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में सबइंस्पेक्टर (SI) समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इन एग्जाम में देश-दुनियां में चल रहे समसामयिक मुद्दों से जुड़े कई प्रश्न पूछे जा रहे हैं। ऐसे में सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी के जरिए लगातार करेंट अफेयर्स के महत्वपूर्ण टॉपिक्स को प्रतियोगी स्टूडेंट्स तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि अधिक से अधिक छात्रों को अपनी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने में मदद मिल सके। इसके अलावा इन दिनों कॉम्पटेटिव एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सफलता द्वारा फ्री मॉक टेस्ट सीरीज भी चलाई जा रही है। इस प्रैक्टिस कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए तुरंत Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। 

विज्ञापन

 इस सप्ताह के महत्वपूर्ण टॉपिक्स

 1. कौन हैं रानी गाइदिन्ल्यू? इन दिनों क्यों चर्चा में बना हुआ है इनका नाम। 
उत्तर. रानी गाइदिन्ल्यू का जन्म 26 जनवरी 1915 को मणिपुर राज्य के तामेंगलोंग जिले के ताओसेम उप-मंडल के लुआंगकाओ गांव में हुआ था। वे 13 साल की उम्र में जादोनांग से जुड़ी हुई थीं और उनके सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक आंदोलन में उनकी लेफ्टिनेंट बन गईं। उन्हें 1926 या 1927 के आसपास जादोनांग के साथ उनके चार साल के जुड़ाव ने अंग्रेजों के खिलाफ सेनानी बनने के लिए तैयार किया। हाल ही में जनजातीय मंत्रालय की ओर से इनके पर मणिपुर में संग्रहालय की आधारशिला रखी गई है। इस परियोजना के लिए लगभग 15 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। 

विज्ञापन


2. किस समाजसेवी संस्था को ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार’ 2021 से नवाजा गया है?
उत्तर. ‘इंदिरा गांधी स्मारक न्यास’ द्वारा ’इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति या संस्था को दिया जाता है जिसने समाज सेवा,निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।  इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये नकद और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। इस बार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के क्षेत्र में काम करने वाली समाजसेवी संस्था 'प्रथम' को साल 2021 के 'इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार' के लिए चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 3. राष्ट्रपति ने अभिनंदन वर्धमान को किस लिए ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया है?
उत्तर. भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन अभिनंदन को ‘वीर चक्र’ दिया गया है। अभिनंदन वर्धमान ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी लड़ाकू विमान F-16 को मार गिराया था। उस समय अभिनंदन विंग कमांडर थे।  

 4. अब आंध्र प्रदेश की कितनी होंगी राजधानियां?  
उत्तर. इसमें अमरावती एक विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम एक कार्यकारी और कुरनूल न्यायिक राजधानी होने का प्रावधान था। सरकार के इस विधेयक को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। लेकिन अब आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होने जा रहा है, क्योंकि अब अमरावती ही राज्य की केवल एक राजधानी होगी। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस ऐलान के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल ने तीन राजधानियों के विधेयक को वापस लेने और उच्च न्यायालय को निर्णय की सूचना देने का फैसला भी लिया है। 

 5. हाल ही में भारतीय नौसेना में कौन-सा एक नया विध्वंसक युद्धपोत शामिल हुआ है? क्या हैं इसकी खूबियां। 
उत्तर. भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ‘विशाखापट्टनम’ को सेवा में शामिल कर लिया गया है।  इसे 21 नवंबर 2021 को बेड़े में कमीशन किया गया है। खास बात ये है कि विशाखापट्टनम को मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत के तहत बनाया गया है। आईएनएस विशाखापट्टनम को 75 प्रतिशत स्वदेशी तकनीक से बनाया गया है। साथ ही इसमें इस्तेमाल की गई कई तकनीक भी पूरी तरह स्वदेशी है। आइएनएस विशाखापट्टनम मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी राकेटों से लैस है। यह युद्धपोत सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और घातक हथियारों तथा सेंसर से पूरी तरह लैस है। आइएनएस विशाखापत्तनम का निर्माण स्वदेशी स्टील डीएमआर 249ए का उपयोग करके किया गया है। 

 सफलता के साथ करें तैयारी 

 अगर आप SSC GD, UP SI, NDA & NA, UP लेखपाल या अन्य किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे इन कोर्सेस में आपको स्टडी क्लासेज के साथ फ्री-मॉक टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य ढेरों सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही डेली करेंट अफेयर्स और वीकली, मंथली करेंट अफेयर्स का भी बिल्कुल फ्री में लाभ उठा सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed