Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Turmoil at Tata Trusts Mehli Mistry challenges his removal as trustee Noel Tata to step down from Titan board

टाटा ट्रस्ट में घमासान: मेहली मिस्त्री ने न्यासी पद से हटाने को दी चुनौती, नोएल टाटा छोड़ेंगे टाइटन का बोर्ड

Fri, 06 Nov 2026 05:43 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Fri, 06 Nov 2026 05:43 AM IST
सार

टाटा समूह में न्यासी पदों और कॉरपोरेट बोर्ड से जुड़े बदलाव चर्चा में हैं। रतन टाटा के करीबी रहे मेहली मिस्त्री ने अपने न्यासी पद से हटाए जाने के फैसले को चैरिटी कमिश्नर के समक्ष चुनौती दी है। वहीं, टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर, 2026 से टाइटन के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे।

विज्ञापन
Turmoil at Tata Trusts Mehli Mistry challenges his removal as trustee Noel Tata to step down from Titan board
मेहली मिस्त्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

टाटा समूह के दिवंगत चेयरमैन रतन टाटा के करीबी सहयोगी रहे मेहली मिस्त्री ने उन्हें न्यासी (ट्रस्टी) पद से हटाए जाने के फैसले को चैरिटी कमिश्नर के समक्ष चुनौती दी है। पिछले साल 23 अक्टूबर को मेहली को सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) और बाई हीराबाई जमशेदजी टाटा नवसारी चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन के ट्रस्टी पद से हटा दिया गया था। हितों के टकराव का मामला उठाया: एसडीटीटी और सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) ने ट्रस्ट के संचालन के तौर-तरीकों और हितों के टकराव से जुड़े मामलों को चुनौती देने के मेहली के कानूनी अधिकार पर भी सवाल उठाए थे।

विज्ञापन

मूल डीड में कार्यकाल की सीमा नहीं
मिस्त्री ने जवाबी हलफनामों में न्यासों के खिलाफ अपनी आपत्तियां दोहराते हुए कहा कि मूल डीड में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो ट्रस्टी का कार्यकाल तीन साल तक सीमित करता हो। उन्होंने सवाल उठाया कि चेयरमैन नोएल टाटा को जो लाभ मिला, वह उन्हें क्यों नहीं दिया गया।

विज्ञापन

तीन ट्रस्टियों ने प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया
मिस्त्री ने दावा किया कि नोएल टाटा, वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह ने उन्हें ट्रस्टी पद से हटाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी थी, जबकि जिमी एन. टाटा ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दिवाली के बाद महंगी हो सकती हैं रोजमर्रा की चीजें: पड़ेगी महंगाई की मार, कंपनियां दाम बढ़ाने की तैयारी में

टाइटन के निदेशक पद से इस्तीफा देंगे नोएल
12 नवंबर से प्रभावी होगा फैसला: टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल एन. टाटा 12 नवंबर, 2026 से आभूषण और घड़ी निर्माता कंपनी टाइटन कंपनी लिमिटेड के निदेशक और वाइस चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। यह कदम टाटा समूह के संचालन संबंधी दिशानिर्देशों के तहत उठाया गया है। टाइटन ने एक नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी। 69 वर्षीय नोएल टाटा पहले ही टाटा समूह की कई अन्य कंपनियों के बोर्ड से हट चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed