{"_id":"5d1f225e8ebc3e3cad42e1b7","slug":"ssc-gd-constable-scorecard-available-on-website-know-more-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC GD Constable: परीक्षा के स्कोर कार्ड हुए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
SSC GD Constable: परीक्षा के स्कोर कार्ड हुए जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
Fri, 05 Jul 2019 03:41 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 05 Jul 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
SSC CG Constable Score card: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CAPF, NIA, SSF और राइफलमैन में कॉन्स्टेबल (GD) के पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की थीं। आपको बता दें कि परीक्षा के परिणाम आज यानी 5 जुलाई, 2019 (शुक्रवार) को घोषित हो गए हैं। बता दें, परीक्षा 20 जून, 2019 को आयोजित की गई थी। जो लोग परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
प्राप्त अंक एक महीने के लिए उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि स्कोरकार्ड वाले लिंक को 4 अगस्त, 2019 के बाद निष्क्रिय कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले अपने अंक डाउनलोड करने होंगे। एक आवेदन या पंजीकरण संख्या का उपयोग करके अपने परिणामों को देख सकते हैं या नीचे दिए लिंक का भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
SSC CG कांस्टेबल स्कोरकार्ड: डाउनलोड कैसे करें
चरण 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर ssc.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद होमपेज पर पंजीकरण संख्या का उपयोग करके लॉगइन करें।
चरण 3: स्कोरकार्ड पर क्लिक कर उसके डाउनलोड करें।
चरण 4: भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें और संभालकर रखें।
जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा को क्लियर करते हैं उन्हें फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक पात्रता और चिकित्सा परीक्षणों से भी गुजरना होगा। शारीरिक परीक्षण में, उम्मीदवारों को अपनी शारीरिक क्षमताओं को साबित करना होगा।
विज्ञापन
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें....
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...