SSC GD Constable Exam 2021: एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा में बचा है एक माह से भी कम समय, जानिए किस क्लास के सवाल सबसे ज्यादा पूछे जाएंगे?
SSC GD Constable Exam 2021: SSC द्वारा आयोजित की जाने वाली GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होने में अब एक माह से भी कम का समय बचा है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच होनी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा भारतीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। यह परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित होनी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। यह भर्तियां अलग - अलग अर्धसैनिक बलों में की जाएंगी। SSC द्वारा यह भर्ती 3 साल के बाद आयोजित की जा रही है, इसलिए यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें लाखों की संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses की सहायता ले सकते हैं।
परीक्षा में बचा है एक महीने से भी कम का समय
GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए पहले चरण की लिखित परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 16 नवंबर से शुरू होकर तकरीबन 1 महीने तक चलेगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का PET तथा PST में उतीर्ण होना होगा। इस परीक्षा के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 1 नवंबर के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं। इसलिए अभ्यर्थियों को SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
इस परीक्षा में पूछे जाएंगे किस क्लास के प्रश्न
SSC द्वारा कराई जाने वाली इस परीक्षा में दसवीं पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इसी को देखते हुए आयोग ने भी इस भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन में यह बाद कही है की इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से दसवीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही इसके सिलेबस की भी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है। इसलिए इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को सिलेबस के मुताबिक दसवी के स्तर के प्रश्नों का अभ्यास करते हुए अपनी तैयारी को आगे बढ़ाना चाहिए।
किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
GD कांस्टेबल की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलीजेंस एंड रीजनिंग से 25 अंक के 25 प्रश्न, मैथ्स से 25 अंक के 25 प्रश्न, जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस से 25 अंक के 25 प्रश्न तथा भाषा (हिंदी/ इंग्लिश) विषयों से 25 अंक के 25 प्रश्न जाएंगे। साथ ही इस परीक्षा में अब नेगेटिव मार्किंग भी लागू कर दी गई है और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।
यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, NDA & NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।