फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD Constable Exam 2021 Know by which date the admit card will be issued Safalta

SSC GD Constable Exam 2021: GD कॉन्स्टेबल भर्ती में किया है आवेदन, तो जान लीजिए किस तारीख तक जारी होगा एडमिट कार्ड

Thu, 21 Oct 2021 07:58 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 21 Oct 2021 07:58 PM IST
सार

SSC द्वारा GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयोजित की जानी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है।

SSC GD Constable Exam 2021 Know by which date the admit card will be issued Safalta
कर्मचारी चयन आयोग

विस्तार

भारतीय अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती सबसे पसंदीदा रास्ता है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं और अर्धसैनिक बलों में शामिल होने के अपने सपने को पूरा करते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा किया जाता है और आयोग ने इस साल भी GD कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए 17 जुलाई को अधिसूचना जारी की थी और इसके लिए 17 जुलाई से 31 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों का भी ऐलान किया जा चुका है। SSC द्वारा जारी किए गए एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर से 15 दिसंबर तक होनी है। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं, तो बाकी बचे समय में इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE SSC GD Courses से जुड़ सकते हैं। 



इस तारीख तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड 
GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड नवंबर महीने के शुरुआत में जारी किए जाने की उम्मीद है। दरअसल इस भर्ती के लिए जारी किए गए आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थियों को उनका प्रोविशनल एडमिट कार्ड परीक्षा से 2 सप्ताह पहले उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि अभ्यर्थियों को पहले प्रोविशनल एडमिट कार्ड मिलेगा, जिसमें वो परीक्षा की तारीख तथा शहर की जानकारी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उनका मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थी इससे संबंधित सभी जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 


इन पदों पर होंगी नियुक्तियां 
GD कांस्टेबल भर्ती 2021 में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न केंद्रीय सुरक्षाबलों में नियुक्त किया जाएगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए SSC कुल 6 केंद्रीय सुरक्षाबलों के 25,271 पदों पर भर्तियां करेगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए BSF के 7545, CISF के 8464, SSB के 3806, ITBP के 1431,  असम राइफल्स (AR) के 3785 तथा SSF के 240 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  
विज्ञापन


यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।  

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed