Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Blog ›   reading-books-30-minutes-daily-brain-power-mental-health-empathy-benefits

दूसरा पहलू: किताब पढ़ने का दिमाग पर क्या असर पड़ता है? शोध में सामने आए सहानुभूति और बेहतर सोच के फायदे

Mon, 23 Nov 2026 05:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी वैलेरी वैन मुलुकोम
वैलेरी वैन मुलुकोम Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Mon, 23 Nov 2026 05:07 AM IST
विज्ञापन
सार
रोजाना आधा घंटा किताब के साथ बिताना व्यक्तित्व में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। शोध बताते हैं कि इसका असर दिमाग और रिश्ते, दोनों पर पड़ता है।
loader
reading-books-30-minutes-daily-brain-power-mental-health-empathy-benefits
किताबें पढ़ने से सिर्फ ज्ञान नहीं बढ़ता - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

क्या आधे घंटे किताब पढ़ने से दिमाग की क्षमता बढ़ सकती है? सुनने में भले ही यह खाली समय बिताने का एक तरीका लगे, पर शोध बताते हैं कि मनोरंजन के लिए पढ़ना हमारे दिमाग को सक्रिय रखने के साथ भावनात्मक और सामाजिक सेहत भी सुधारता है। इससे न केवल सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि हम दूसरों की भावनाओं और विचारों को भी बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।


4,000 से अधिक वयस्कों पर किए गए एक सर्वे में पाया गया कि नियमित रूप से पढ़ने वाले 64 फीसदी लोगों में दूसरों के प्रति गहरी सहानुभूति का भाव था। कभी-कभार पढ़ने वालों में यह आंकड़ा 61 फीसदी और बिल्कुल न पढ़ने वालों में 48 फीसदी रहा। यहां तक कि सप्ताह में केवल 30 मिनट पढ़ने वालों में भी दूसरों की भावनाएं समझने की क्षमता बेहतर पाई गई। ब्रिटेन के एक अन्य सर्वे में 41 फीसदी लोगों ने माना कि पढ़ने से वे दूसरों से अधिक जुड़ाव महसूस करते हैं। पढ़ते समय दिमाग के कई हिस्से सक्रिय होते हैं। 40 ब्रेन इमेजिंग अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया कि बच्चे हों या वयस्क, पढ़ने के दौरान उनके दिमाग में ध्यान, शब्दों की पहचान और भाषा समझने से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। वहीं, काल्पनिक कहानियां पढ़ने से दिमाग का ‘डिफॉल्ट मोड नेटवर्क’ सक्रिय होता है, जो कल्पना करने और दूसरों की मनःस्थिति समझने में मददगार है। सामाजिक कहानियां पढ़ने वाले लोग दूसरों के विचार और व्यवहार को बेहतर ढंग से समझते हैं। दिलचस्प बात यह है कि कहानियों का यह सामाजिक महत्व नया नहीं है। फिलीपीन के अग्ता शिकारी-संग्राहक समुदायों पर हुए शोध में पाया गया कि अच्छे कहानीकारों वाले समुदायों में आपसी सहयोग अधिक था। यानी कहानियां सदियों से लोगों को एक-दूसरे को समझने और साथ रहने की कला सिखाती रही हैं। बचपन में पढ़ने की आदत के फायदे और भी ज्यादा हैं। 10 हजार से अधिक बच्चों पर हुए एक शोध में पाया गया कि आनंद के लिए पढ़ने वाले बच्चों का संज्ञानात्मक प्रदर्शन बेहतर था और उनमें मानसिक स्वास्थ्य व व्यवहार संबंधी समस्याएं कम थीं।


हालांकि, पढ़ने की आदत किसी भी उम्र में फायदेमंद हो सकती है। इसलिए, ऐसी किताब चुनें, जो आपको पसंद हो। जरूरी नहीं कि वह मोटी हो या किसी खास विषय पर हो। बस उसके पन्ने आपको अपनी ओर खींचें। हर अच्छी किताब के साथ आप एक नई दुनिया में प्रवेश करते हैं और अपने दिमाग को भी बेहतर बनाने का मौका देते हैं।  
-द कन्वर्सेशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed