फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2025 Last day of registration, more than 39 thousand posts will be recruited

SSC GD 2025: एसएससी जीडी के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, 39 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Mon, 14 Oct 2024 11:37 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Mon, 14 Oct 2024 11:37 AM IST
सार

SSC GD 2025 registration: एसएससी जीडी पदों के लिए आवेदन विंडो आज बंद कर देगा। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
SSC GD 2025 Last day of registration, more than 39 thousand posts will be recruited
आखिरी मौका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

SSC GD 2025 registration: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज 14 अक्टूबर को जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने वाली है। इसके लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जीडी 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार एसएससी जीडी के लिए परीक्षा जनवरी-फरवरी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

एसएससी जीडी 2025 के लिए पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय 15 अक्टूबर, 2024, रात 11 बजे है। 
श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य पुरुष उम्मीदवार 100 रुपये
महिला उम्मीदवार कोई शुल्क नहीं
अनुसूचित जाति (SC) कोई शुल्क नहीं
अनुसूचित जनजाति (ST) कोई शुल्क नहीं
भूतपूर्व सैनिक कोई शुल्क नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्ति विवरण

भर्ती अभियान का उद्देश्य जनरल ड्यूटी कांस्टेबल, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, विशेष सुरक्षा बल, असम राइफल्स में राइफलमैन (जनरल ड्यूटी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही सहित विभिन्न पदों पर कुल 39,481 रिक्तियों को भरना है।
कुल रिक्तियां पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित
39,481 35,612 3,869
विज्ञापन

विवरण

बल पुरुष महिला   कुल
बीएसएफ 13,306   2,348   15,654  
सीआईएसएफ      6,430 715 7,145
सीआरपीएफ  11,299 242 11,541
एसएसबी 819 0 819
आईटीबीपी 2,564 453 3,017
एआर 1,148 100 1,248
एसएसएफ 35 0 35
एनसीबी 11 11 22
कुल 35,612 3,869 39,481
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed