फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC GD 2022: How many kilometers will be run in PET and how can you get a chance to appear even after solving fewer questions in the written exam-safalta

SSC GD 2022 : PET में कितने किलोमीटर की दौड़ में लेना होगा हिस्सा और लिखित परीक्षा में कम प्रश्नों को हल करने के बाद भी कैसे मिल सकता है इसमें शामिल होने का मौका, जानें यहाँ

Mon, 24 Jan 2022 09:24 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Mon, 24 Jan 2022 09:24 AM IST
सार

GD कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह परीक्षा 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 के बीच आयोजित की गई थी।
 

विज्ञापन
SSC GD 2022: How many kilometers will be run in PET and how can you get a chance to appear even after solving fewer questions in the written exam-safalta
SSC Exams - फोटो : social media

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जा रही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2021 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन पूरा हो चुका है और अब इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है। हालांकि, आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग इसे जल्द ही जारी कर सकती है। 16 नवंबर 2021 से 15 दिसंबर 2021 तक आयोजित की गई इस लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को PET/PST में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस भर्ती के जरिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में GD कॉन्स्टेबल के कुल 25,271 पदों को भरा जाना है। वहीं, अगर आप SSC की विभिन्न भर्तियों या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE Current Affairs - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

कितने किलोमीटर की दौड़ में लेना होगा हिस्सा 

इस भर्ती के लिए आयोजित की जा रही लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को यह ध्यान रखना चाहिए कि लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) में भी हिस्सा लेना होगा। GD भर्ती के लिए आयोजित होने वाले PET में अभ्यर्थियों को सिर्फ दौड़ में हिस्सा लेना होता है। इस दौड़ में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 24 मिनट में 5 किलोमीटर तथा महिला अभ्यर्थियों को 8 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होती है।

विज्ञापन

मिल सकता है एक्स्ट्रा मार्क्स :

अगर आपने इस भर्ती की लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया है और आपको लग रहा है कि आप कुछ मार्क्स से इस परीक्षा में पीछे रह सकते हैं, तो आपको इस भर्ती के लिए होने वाली दौड़ की तैयारी आज से ही शुरू कर देनी चाहिए। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जा रही है और इसके लागू होने के बाद आपको थोड़ा एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकता है। गौरतलब है की नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था में एक फॉर्मूले के तहत जिस शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जाता है और जिस शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं उस शिफ्ट के अभ्यर्थियों का कुछ मार्क्स काट लिया जाता है, ताकि सभी अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा में बराबर की प्रतिस्पर्धा हो। ऐसे में अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे गए थे, तो यह संभव है की आपको कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं की और किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की कम्पलीट तैयारी तथा रिवीजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed