SSC GD 2022 : जीडी भर्ती के लिए आवेदन जारी, जानिए इस भर्ती में हुए 5 बड़े बदलाव के बारे में
SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए अभ्यर्थी 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार आयोजित होने जा रही एसएससी जीडी भर्ती में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल SSC ने तय समय से पहले इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 के लिए बीती 27 अक्तूबर से नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए 30 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती के जरिये GD कॉन्स्टेबल के 24,205 तथा NCB में सिपाही के 164 पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां देख सकते हैं और वहीं से इसके लिए आवेदन भी कर सकते हैं। अगर आप भी इस भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC GD Course - Join Now की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इसकी पक्की तैयारी करके अपना सपना साकार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
एसएससी जीडी ईबुक्स
एसएससी जीडी मॉक टेस्ट
एसएससी जीडी पिछले प्रश्न पत्र
इस साल हुए हैं कुछ महत्वपूर्ण बदलाव :
SSC ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की चयन प्रक्रिया में इस साल कुछ अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने GD कॉन्स्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में क्या क्या बदलाव किए हैं, इसे आप आगे देख सकते हैं।
- कम हो गई है प्रश्नों की संख्या : GD कॉन्स्टेबल भर्ती के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में अभी तक अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन इस साल से इस परीक्षा में प्रश्नों की संख्या कम हो गई है और अब अभ्यर्थियों से 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक प्रश्न होगा 2 अंकों का : GD कॉन्स्टेबल की पिछली भर्तियों की CBT में अभ्यर्थियों से पूछे जाने वाला प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता था। लेकिन अब इस परीक्षा में प्रत्येक अंक दो अंक का होगा। यानी अभ्यर्थियों से 160 अंकों के 80 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 40 अंकों के 20 प्रश्न, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस से 40 अंकों के 20 प्रश्न, एलिमेंट्री मैथमेटिक्स से 40 अंकों के 20 प्रश्न तथा इंग्लिश/हिंदी से 40 अंकों के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- समय सीमा में हुआ है बदलाव : GD कॉन्स्टेबल भर्ती की CBT में अभ्यर्थियों को पहले प्रश्नों को हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता था। लेकिन आयोग ने इस साल इसमें भी एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। दरअसल इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अब CBT में सभी प्रश्नों को हल करने के लिए सिर्फ 60 मिनट का समय मिलेगा।
- अब इतने अंकों की होगी नेगेटिव मार्किंग : GD कॉन्स्टेबल भर्ती की CBT में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था इसकी पिछली भर्ती से लागू की गई है। इस परीक्षा में पहले प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.25 अंक कटते थे, लेकिन GD कॉन्स्टेबल भर्ती 2022 की CBT में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों के 0.50 अंक कटेंगे।
- उम्र सीमा में भी हुआ है बदलाव : SSC ने कोरोना महामारी की वजह से अभ्यर्थियों को इस भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा में तीन साल की छूट देने का ऐलान किया है। यह छूट सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों पर लागू होगा।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं और सालों से इसके लिए तैयारी कर रहे हैं लेकिन कई कोशिशों के बाद अब तक सफल नहीं हो सके हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम के कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता इस वक्त UP Constable, SBI क्लर्क, SBI पीओ, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के लिए बैच और फ्री कोर्सेस चला रहा है। इन कोर्सस में दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी छात्रों को उनकी परीक्षा के लिए तैयार करती है। इन कोर्सेस से जुड़कर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की घर बैठकर कम्प्लीट तैयारी कर सकते हैं और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। आप सफलता डॉट कॉम की वेबसाइट पर विजिट या अपने फोन में safalta app डाउनलोड कर इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं।