SSC Exam Schedule 2023: एसएससी ने जारी किया शेड्यूल; कब होगी सीजीएल, कॉन्स्टेबल जीडी और स्टेनोग्राफर परीक्षा?
SSC Exam Schedule 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल (CGL) 2021, सीएचएसई (CHSE) 2021, कॉन्स्टेबल जीडी (GD) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर कम एग्जाम शेड्यूल जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Exam Calendar Schedule Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल (CGL) 2021, सीएचएसई (CHSE) 2021, कॉन्स्टेबल (GD) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर कम एग्जाम शेड्यूल जारी किया है। आवेदक विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम का अनुसरण कर सकते हैं और इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की नई जानकारी के लिए नियमित अंतराल पर आयोग की वेबसाइट देखते रहें।
जनवरी, 2023 से शुरू होगा परीक्षा कार्यक्रम
एसएससी की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2021 के लिए स्किल टेस्ट यानी कौशल परीक्षा चार और पांच जनवरी, 2023 को आयोजित की जानी है, जबकि संयुक्त उच्चतर माध्यमिक परीक्षा, 2021 के लिए कौशल परीक्षा छह को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 2022 में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFS), NIA, SSF और असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) में कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (GD) के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक आयोजित की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड के लिए कौशल परीक्षा 'सी' और 'डी' परीक्षा, 2022, 15 और 16 फरवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है।