फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC Delhi Police Head Constable 2025: PE&MT Revised Admit Card Released, Test Resumes September 28

दिल्ली पुलिस: 28 सितंबर से हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल का फिजिकल, आ गया नया प्रवेश पत्र, कहां से करें डाउनलोड?

Thu, 17 Sep 2026 02:13 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 17 Sep 2026 02:13 PM IST
सार

SSC Delhi Police Head Constable Physical: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) भर्ती 2025 के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 28 सितंबर 2026 से फिर शुरू होगा। पहले जारी प्रवेश पत्र मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
 

विज्ञापन
SSC Delhi Police Head Constable 2025: PE&MT Revised Admit Card Released, Test Resumes September 28
Delhi Police HC Ministerial Physical Test - फोटो : AI Generated

विस्तार

SSC Delhi Police Head Constable Physical: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) भर्ती परीक्षा 2025 के शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग ने फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

कहां से डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र?

जो भी अभ्यर्थी दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती के फिजिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन में हिस्सा लेने वाले हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अब अपना नया ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी को पोर्टल - (sscnr.nic.in/newlook/ADMIT_CARD OF HC_MI N_2025/ADMIT_CARD_OF_HC_MIN_2025.html) पर विजिट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा फिजिकल टेस्ट?

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार शारीरिक सहनशक्ति एवं माप परीक्षण (PE&MT) और दस्तावेज सत्यापन 28 सितंबर 2026 से फिर शुरू होगा। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2022 की अस्थायी रूप से अनफिट घोषित महिला अभ्यर्थियों का परीक्षण भी इसी तारीख से फिर शुरू होगा।

विज्ञापन

किन अभ्यर्थियों को नया प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा?

  • आयोग ने साफ किया है कि पहले जारी किया गया ई-प्रवेश पत्र संशोधित कार्यक्रम के लिए मान्य नहीं है।
  • अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नया ई-प्रवेश पत्र/ई-प्रवेश प्रमाणपत्र डाउनलोड करके परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।

अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा और उनका सख्ती से पालन करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षण के दौरान परेशानी हो सकती है या अयोग्यता का सामना करना पड़ सकता है।

क्या PE&MT की तारीख बदली जा सकती है?

आयोग ने इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि तारीख, रिपोर्टिंग समय या परीक्षा स्थल में बदलाव का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

  • अभ्यर्थियों को निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर ही उपस्थित होना होगा।
  • यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर उपस्थित नहीं होता है तो उसे अनुपस्थित (ABSENT) माना जाएगा।
  • इसके बाद किसी दूसरे अवसर की मांग करने वाला अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • आयोग ने स्पष्ट किया है कि डाक, व्यक्तिगत रूप से, ईमेल या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए ऐसे अनुरोधों पर भी विचार नहीं किया जाएगा।

चेक लिस्ट: अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • नया ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
  • पुराने ई-प्रवेश पत्र का इस्तेमाल न करें।
  • प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट लेकर जाएं।
  • प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • PE&MT और दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तारीख पर पहुंचें।
  • रिपोर्टिंग समय और परीक्षा स्थल की जानकारी प्रवेश पत्र से जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed