फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CPO Paper 1 Answer Key 2025 Out, Candidates Can Raise Objections

SSC CPO 2025: एसआई भर्ती के पेपर-1 उत्तकुंजी पर कैसे दर्ज कराएं आपत्ति, यहां जानें जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी

Thu, 25 Dec 2025 08:26 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Dec 2025 08:26 AM IST
सार

SSC CPO Answer Key: एसएससी सीपीओ 2025 के पेपर-1 की उत्तरकुंजी जारी हो चुकी है। अगर किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो इसे सही तरीके से दर्ज करना जरूरी है। यहां हम स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से अपनी आपत्ति सबमिट कर सकें।
 

विज्ञापन
SSC CPO Paper 1 Answer Key 2025 Out, Candidates Can Raise Objections
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Answer Key 2025:  दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई भर्ती 2025 के पेपर-1 की उत्तरकुंजी अब जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आंसर की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। कमीशन ने आंसर की के साथ-साथ क्वेश्चन पेपर और कैंडिडेट की रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध कराई है। रिस्पॉन्स शीट देखने के लिए उम्मीदवारों को SSC पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा।
विज्ञापन


अगर उत्तरकुंजी में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति है, तो इसे समय रहते दर्ज कराना जरूरी है। सही तरीके से आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया जानना बेहद जरूरी है ताकि आपका आवेदन मान्य हो। यहां हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं, जिससे आप आसानी से और बिना किसी गलती के अपनी आपत्ति सबमिट कर सकें।
विज्ञापन

 

 

Trending Videos

चैलेंज सिस्टम में लॉगिन करना

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने कैन्डिडेट पोर्टल में लॉगिन करें।
  • “Challenge System” या “Answer Key Challenge” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नोटिस दिखाई देगा जिसमें उम्मीदवार की जिम्मेदारी और नियमों की जानकारी होगी। इसे पढ़कर “Click Here” करें।

 

विज्ञापन

उत्तरकुंजी और अपने उत्तर की समीक्षा

  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने Candidate Response Sheet खुलेगी।
  • यहां आप देख सकते हैं कि कौन-सा सवाल सही उत्तर के साथ गलत चयन किया गया है।
  • सही (Correct) विकल्प हरे रंग में, गलत (Wrong) विकल्प लाल रंग में और न उत्तर दिए गए सवाल पीले रंग में दिखते हैं।
विज्ञापन

सवाल चुनें और आपत्ति दर्ज करना

  • “Click Here to Challenge Question” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आप सवाल की आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसमें आप Type of Complaint चुनें और अपनी आपत्ति 150 शब्दों तक लिखें।
  • जरूरत हो तो PDF/JPG फाइल अपलोड कर सकते हैं (Optional)।

सभी पार्ट्स की जांच

  • SSC SI पेपर कई पार्ट्स में होता है (Part-A, B, C, D)।
  • प्रत्येक पार्ट के लिए अलग-अलग “Click Here for PART-X” बटन पर क्लिक करके सवालों की जांच करें और आपत्ति दर्ज करें।

प्रीमियम शुल्क का भुगतान (Payment)

  • आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये प्रति सवाल का ऑनलाइन भुगतान करना होता है।
  • “Proceed to Payment” बटन पर क्लिक करें।
  • भुगतान गेटवे पर जाएं, Amount चेक करें और Pay करें।
  • भुगतान पूरा होने के बाद पोर्टल पर पुष्टि संदेश आएगा।

चुनौती की पुष्टि

  • सफल भुगतान के बाद स्क्रीन पर संदेश दिखाई देगा: “Your Challenge has been completed successfully!”
  • अब आपका सवाल SSC/Delhi Police SI टीम द्वारा समीक्षा के लिए सबमिट हो गया है।
  • आप चाहें तो अन्य सवालों पर भी इसी प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

जो उम्मीदवार SSC CPO आंसर की 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आयोग ने आंसर की को चुनौती देने के लिए 27 दिसंबर 2025 तक ऑब्जेक्शन विंडो खुली रखी है।

अनंतिम उत्तरकुंजी के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न या उत्तर के लिए 50 रुपये की निर्धारित फीस का भुगतान करना होगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, जिसमें उम्मीदवारों को अपने लॉग-इन विवरण के जरिए रिप्रेजेंटेशन सबमिट करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed