SSC CPO Result 2023: एसएससी सीपीओ भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
SSC CPO Tier 1 Result 2023: एसएससी सीपीओ टियर 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CPO Result 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (SSC दिल्ली पुलिस, CAPF SI) में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
SSC CPO परीक्षा विवरण
एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 03 से 05 अक्टूबर, 2023 तक आयोजित की गई थी। आयोग ने 07 अक्तूबर को परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की और 09 अक्तूबर, 2023 तक उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया था।
SSC CPO Result 2023 ऐसे करें चेक
-
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
-
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
SSC CPO Result 2023 पीईटी/पीएसटी के लिए रहें तैयार
एसएससी सीपीओ टियर 1 भर्ती परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए बुलाया जाएगा, जो सीएपीएफ द्वारा आयोजित किया जाएगा। पीईटी/पीएसटी का कार्यक्रम आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा उचित समय पर सूचित किया जाएगा। उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए प्रवेश प्रमाण पत्र जारी करने के संबंध में आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों का पालन करने की सलाह दी जाती है।