फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier 2 Result 2020 released on ssc.nic.in know how to check sarkari result

SSC CGL Tier 2 Result: एसएससी सीजीएल टियर-2 परीक्षा के परिणाम जारी, यहां देखें अपना रिजल्ट

Wed, 27 Apr 2022 09:07 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 09:07 AM IST
सार

SSC CGL Tier 2 Result: कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल टियर-2 परीक्षा में सफल/असफल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को 5 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। यह आधिकारिक वेबसाइट पर 26 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। 

विज्ञापन
SSC CGL Tier 2 Result 2020 released on ssc.nic.in know how to check sarkari result
SSC CGL Tier 2 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

SSC CGL Tier 2 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-2 (CGL Tier-2) परीक्षा, 2020 का परिणाम जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको परिणाम चेक करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

SSC CGL Tier 2 Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL Tier-2 परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में 28, 29 जनवरी और 2 फरवरी, 2022 को किया गया था। वहीं, टियर-3 (डिस्क्रिप्टिव पेपर) का आयोजन 6 फरवरी, 2022 को किया गया था। जो भी उम्मीदवार टीयर-2 परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, वह टियर-3 और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए योग्य नहीं होंगे। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (एएओ) और जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (जेएसओ) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

SSC CGL Tier 2 Result: इस तारीख को जारी होंगे अंक

कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल टियर-2 परीक्षा में सफल/असफल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को 5 मई, 2022 को जारी किया जाएगा। यह आधिकारिक वेबसाइट पर 26 मई, 2022 तक उपलब्ध रहेगा। आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में बताया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को परीक्षा में अगली प्रक्रिया के लिए सफल किया गया है जिन्होंने परीक्षा में न्यूनतम अंक प्राप्त किया है। 

 
  • सामान्य वर्ग- 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग- 25%
  • अन्य वर्ग- 20%

 

विज्ञापन

SSC CGL Tier 2 Result: कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल 2020 परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिणाम से जुड़ा नोटिस पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
  • इसे चक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed