फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   SSC CGL Tier 1 Answer Key staff selection commission released SSC CGL Tier 1 final Answer Key and marks on official website, know how to check here

SSC CGL Tier 1 Answer Key: एसएससी ने सीजीएल टायर 1 परिणाम 2020 के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी किया, ऐसे देखें

Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 04 Dec 2021 10:15 PM IST
सार

SSC CGL Tier 1 Answer Key: आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों के साथ मानक प्रारूप में जारी किए गए हैं। परीक्षा परिणामों की घोषणा 26 नवंबर 2021 को की गई थी। 

विज्ञापन
SSC CGL Tier 1 Answer Key staff selection commission released SSC CGL Tier 1 final Answer Key and marks on official website, know how to check here
SSC CGL Tier 1 Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल टायर 1 परिणाम 2020 के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इन अंकों और उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार टायर 1 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने अंक और अंतिम उत्तर कुंजी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं।  

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, योग्य / गैर-योग्य उम्मीदवारों के अंक आयोग की वेबसाइट पर अंतिम उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्रों के साथ मानक प्रारूप में जारी किए गए हैं। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और पंजीकृत पासवर्ड का उपयोग करके अपने अंकों की जांच कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने  सीजीएल टायर 1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त 2021 से लेकर 24 अगस्त 2021 को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के माध्यम से किया गया था। परीक्षा परिणामों की घोषणा 26 नवंबर 2021 को की गई थी। 
विज्ञापन


एसएससी सीजीएल टायर 2 और एसएससी सीजीएल टायर 3 परीक्षा
वे उम्मीदवार जो एसएससी सीजीएल टायर 1 परीक्षा उत्तीर्ण कर लेंगे, वे एसएससी सीजीएल टायर 2 और एसएससी सीजीएल टियर 3 परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। एसएससी सीजीएल टियर 2 और एसएससी सीजीएल टियर 3 परीक्षा 2020 क्रमशः 28 जनवरी, 2022 से 29 जनवरी, 2022 और 06 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है, जो मौजूदा परिस्थितियों और समय-समय पर जारी किए गए सरकारी दिशा-निर्देशों के अधीन कोविड -19 महामारी से निपटने के मद्देनजर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योग्य उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र टियर- 2 परीक्षा के आयोजन से लगभग 03 - 07 दिन पहले संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। इस संबंध में ताजा अपडेट पाने के लिए संबंधित वेबसाइट देखते रहे या अमर उजाला डॉट का सरकारी नौकरी सेक्शन विजिट करें। 

सीजीएल टायर 1 परिणाम 2020 के अंक और फाइनल आंसर की को कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने अंकों और उत्तर कुंजी को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Marks & Answer Key 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपके अंक और अंतिम उत्तर कुंजी आ जाएगी। 
5. अंक और अंतिम उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed