SSC CGL Recruitment 2022: इस बार हुए हैं ये सात महत्वपूर्ण बदलाव, क्या आपको है इन जरूरी बातों की जानकारी
कर्मचारी चयन आयोग ने CGL भर्ती 2022 के लिए 17 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। अभ्यर्थी इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए 17 सितंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। अभ्यर्थी इसमें हिस्सा लेने के लिए आठ अक्तूबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए CGL की यह भर्ती बहुत ही खास मौका लेकर आई है। दरअसल कई सालों के बाद SSC ने CGL भर्ती के जरिए तकरीबन 20 हजार पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। हालांकि आयोग ने अभी तक इस भर्ती के जरिए भरे जाने वाले पदों की संख्या की पूरी जानकारी नहीं दी है। इसलिए अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भी भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC CGL Batch - Join Now की सहायता ले सकतेहैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार कर सकते हैं।
इस बार हुए हैं ये सात महत्वपूर्ण बदलाव :
SSC ने इस बार CGL भर्ती के लिए बंपर बहाली तो निकाली है, लेकिन आयोग ने साथ ही इसकी चयन प्रक्रिया में भी भारी फेरबदल किया है। आज हम इस भर्ती में हुए सात महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। इसलिए आप आवेदन करने से पहले इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में जरूर जान लें।
1. बदल गया है पैटर्न :
SSC ने इस भर्ती का पैटर्न बदलते हुए अब चार टियर की परीक्षा के बदले सिर्फ दो टियर में चयन प्रक्रिया पूरा करने का ऐलान किया है।
2. सिर्फ टियर 2 के मार्क्स के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट :
आयोग ने इस बार एक बदलाव यह भी किया है कि CGL भर्ती 2022 में अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट सिर्फ टियर 2 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले जब चयन प्रक्रिया चार टियर की होती थी, उस समय अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट टियर 1, टियर 2 और टियर 3 के मार्क्स के आधार पर बनाई जाती थी।
3. दूसरे टियर में अब जीके, रीजनिंग और कंप्यूटर से भी होंगे प्रश्न :
आयोग ने इस भर्ती के दूसरे टियर की परीक्षा का पैटर्न पूरी तरीके से बदल दिया है। दरअसल दूसरे टियर की परीक्षा में अभ्यर्थियों से पहले सिर्फ मैथ्स और इंग्लिश (JSO/AAO के पद को छोड़कर) के प्रश्न पूछे जाते थे। लेकिन अब इसमें अभ्यर्थियों से मैथ्स और इंग्लिश के साथ जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग और कंप्यूटर नॉलेज से भी प्रश्न पूछे जाएंगे।
4. घट गए हैं मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न :
इस भर्ती के होने वाली टियर 2 की परीक्षा में अब मैथ्स और इंग्लिश के प्रश्न बेहद ही कम हो गए हैं। दरअसल पहले अभ्यर्थियों से जहाँ मैथ्स से 200 अंको के 100 प्रश्न और इंग्लिश से 200 अंको के 200 प्रश्न पूछे जाते थे। वहीं अब अभ्यर्थियों से दूसरे चरण में मैथ्स से 30 प्रश्न और इंग्लिश से 45 प्रश्न पूछे जाएंगे।
5. मार्किंग पैटर्न में हुआ है बदलाव :
आयोग ने CGL भर्ती के दुसरे टियर के मार्किंग पैटर्न में भी बदलाव किया है। दरअसल दूसरे टियर की परीक्षा में पूछे जाने वाले मैथ्स, रीजनिंग, इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और कंप्यूटर नॉलेज का प्रत्येक प्रश्न अबतीन अंको का होगा।
6. खत्म हो गया डिस्क्रिप्टिव पेपर :
SSC ने इस भर्ती को दो टियर में आयोजित करने का फैसला तो किया है, लेकिन आयोग ने अन्य टियर के टेस्ट्स को टियर 2 में ही जोड़ दिया है। हालांकि आयोग ने एक चौकानें वाला फैसला करते हुए डिस्क्रिप्टिव पेपर को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और अभ्यर्थियों को अब डिस्क्रिप्टिव पेपर में हिस्सा नहीं लेना होगा।
7. CHSL भर्ती के ये पद हो गए हैं CGL भर्ती में शामिल :
SSC ने CGL भर्ती की चयन प्रक्रिया में बदलाव के साथ CHSL भर्ती के कुछ पदों को भी CGL भर्ती में जोड़ दिया है। दरअसल अभी तक पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट के पदों पर भर्ती CHSL भर्ती के जरिए की जाती थी, लेकिन आयोग ने अब इन पदों को CGL भर्ती के जरिए भरने का ऐलान किया है।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय दिल्ली पुलिस, PET, NDA/NA, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।