SSC CGL Exam Tips: विषयों के वेटेज को समझें, रणनीति बनाएं और सफलता पाएं; ऐसे करें सीजीएल परीक्षा की तैयारी
SSC CGL 2025: आप भी एसएससी सीजीएल परीक्षा में कामयाब होना चाहते हैं, तो आपको अपनी तैयारी को आसान बनाने के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनानी होगी। इसके लिए मुख्य विषयों व टॉपिक्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, जो परीक्षा को लिहाज से महत्वपूर्ण है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC CGL Exam Tips 2025: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सीजीएल (टियर-1) 2025 की परीक्षा अगस्त माह में आयोजित होने वाली है। इस बार पदों की संख्या 14,500 से अधिक होने के कारण परीक्षा में अभ्यर्थियों के चयन की संभावनाएं अधिक हैं। इस परीक्षा में कुछ विभागों के अंतर्गत आने वाले पदों को छोड़कर बाकी के लिए न्यूनतम अंक या प्रतिशत की कोई बाध्यता नहीं है। ऐसे में, लाखों अभ्यर्थी इसमें आवेदन करते हैं। यदि आप भी इस परीक्षा में कामयाब होना चाहते हैं, तो आपको अपनी तैयारी को आसान बनाने के लिए एक सुनियोजित रणनीति बनानी होगी। इसके लिए मुख्य विषयों व टॉपिक्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है, जो परीक्षा को लिहाज से महत्वपूर्ण है।
ऐसे करें शुरुआत
अपनी तैयारी शुरू करने से पहले, आधिकारिक सिलेबस को अच्छी तरह से समझ लें। प्रत्येक विषय में अपनी ताकत और कमजोरियों की पहचान करके ही आगे बढ़ें। इससे आपको अपनी तैयारी के समय को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिलेगी। पुराने प्रश्न पत्रों का विश्लेषण करके महत्त्वपूर्ण विषयों और उनके वेटेज को समझना भी बेहद जरूरी है।
मौलिक ज्ञान को दें प्राथमिकता
इस परीक्षा के लिए ही ढेर सारी किताबों के भरोसे न रहें, बल्कि महज एक या दो प्रमाणित पुस्तकों पर ही भरोसा करें। खुद के बनाए नोट्स से तैयारी करना सबसे अच्छा विकल्प है। इसके अलावा, मुख्य विषयों में मजबूत नींव बनाने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए, अंग्रेजी में, व्याकरण के नियमों, शब्दावली और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन तथा गणित में, अंकगणित व उन्नत अवधारणाओं जैसे अपने मौलिक ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करें।
शॉर्टकट्स व ट्रिक्स का संतुलित इस्तेमाल
गणित और रीजनिंग में सवालों को हल करने के लिए बेशक शॉर्ट ट्रिक्स सीखें, लेकिन सामान्य अवधारणाओं पर भी पकड़ बनाए रखें। केवल ट्रिक्स पर निर्भर न रहें, बल्कि उनका समझदारी से प्रयोग करना सीखें। रोजाना कम से कम एक घंटे करंट अफेअर्स पढ़ें। अमर उजाला की मासिक पत्रिका 'सफलता' इस खंड की तैयारी में बेहद उपयोगी साबित होगी। पिछले छह महीनों के करंट अफेअर्स पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए आप अमर उजाला की ही इयर बुक-2025 खरीद सकते हैं।
सावधानी भी जरूरी
एक छोटी-सी गलती आपको परीक्षा में हार का सामना करवा सकती है, भले ही आप कितनी भी अच्छी तरह से तैयार क्यों न हों। इसलिए परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सबसे महत्वपूर्ण कदम आवेदन पत्र को सही ढंग से भरना होता है। अगर अभी तक आपने फॉर्म नहीं भरा है, तो सावधानी बरतते हुए फॉर्म भरें। अगर आप ऐसा कर चुके हैं, तो एक बार सभी विवरणों की जांच जरूर कर लें, ताकि समय रहते किसी गलती में सुधार की गुंजाइश बनी रहे।