SSC Exams Calendar 2023: एसएसएसी सीजीएल,सीएचएसएल सहित कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, जानें कब-कौन सा पेपर
SSC Exams 2023 Calendar: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 में एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जेई और सीपीओ परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SSC Exam 2023 Calendar: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी परीक्षा 2023 का कैलेंडर जारी कर दिया है। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर 2023 को आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इन परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।
SSC Exam 2023 परीक्षा कार्यक्रम
एसएससी 2023 शेड्यूल के अनुसार, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2023 (टियर-II) 25, 26 और 27 अक्तूबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा (टियर II) 02 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रैक्ट्स) परीक्षा, 2023 (पेपर- II) 04 दिसंबर को आयोजित की जाएगी और दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में सब-इंस्पेक्टर परीक्षा, 2023 (टियर- II) 22 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, या सीपीओ टियर 1 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे टियर 2 परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एसएससी परीक्षाओं के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
SSC Exam ऐसे चेक करें तिथियां
-
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर एसएससी परीक्षा 2023 कैलेंडर लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
-
अब पेज डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।